Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में बाघ प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur: मोहम्मदी रेंज के अंतर्गत बाघ प्रभावित क्षेत्रों जैसे मूड़ा अस्सी, इमलिया, अजान, मूड़ा जवाहर, घरथनियां और बांसगाव सहित आसपास के गांवों में आज वनकर्मियों और पशुचिकित्सकों की एक टीम ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया।

Lakhimpur

सूचना पर वनकर्मियों द्वारा स्थलों का निरीक्षण किया परन्तु किसी वन्यजीव के पगमार्क और उपस्थिति नहीं पायी गयी। (Lakhimpur) इस मौके पर श्री अपूर्व दीक्षित भा0व0से0 (परिविक्षाधीन) भी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय वन अधिकारी को बाघ प्रभावित क्षेत्र में वन्यजीव एवं जनमानस की सुरक्षा हेतु नुक्कड़ों, मुख्य मार्गों एवं आबादी में होर्डिंग्स एवं पोस्टर चस्पा करने के निर्देष दिये गये हैं।

प्रभावित क्षेत्र में वन्यजीव से सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान आयोजित किये जा रहे हैं। खेतों में काम कर रहे किसानों को बाघ पकड़े जाने तक सावधानी बरतने के लिए अनुरोध किया गया है। वहीं रेस्क्यू टीम ने दिनांक 11.09.2024 को घटित घटना के स्थल के निकट दो अदद् पिंजरा स्थापित किया है। (Lakhimpur) क्षेत्र के चारों ओर कैमरे लगाये गये हैं जिस पर वनकर्मी सतत् निगरानी बनाये हुये हैं। इसके साथ ही डा0 नितेश कुमार कटियार, पशुचिकित्सक कानपुर चिड़ियाघर अपनी टीम के साथ बाघ को ट्रंक्यूलाइज करने हेतु गन्नों के खेतों में कांम्बिंग कर रहे हैं।

(संजय कुमार बिश्वाल)
प्रभागीय वनाधिकारी
दक्षिण खीरी वन प्रभाग

https://youtu.be/bzbfuNGUg64?si=YZcRJmH-s2fs6YD5

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें