Lok Sabha Chunav 2024 : यूपी के मुजफ्फरनगर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को रैली को संबोधित करते हुए जहां पीएम मोदी की तारीफ की तो वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अब यूपी से गुंडे पलायन करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज उठाई थी, मुजफ्फरनगर की धरती को प्रणाम करता हूं। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया। गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ, गरीबों को हक मिला।
शरद पवार के आवास पर बड़ी बैठक, कांग्रेस-NCP और शिवसेना के सीनियर नेता शामिल#Shivsena #Congress #NCP #india24x7livetv pic.twitter.com/ULAsL3EfHb
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) April 3, 2024
Lok Sabha Chunav 2024 : योगी सरकार में यूपी से पलायन कर रहे गुंडे’
2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर रैलियों और चुनावी सभाओं का दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी सरकार से पहले के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, मैं 2014 में यूपी का बीजेपी का प्रभारी था। तब कैराना और मुजफ्फरनगर से पलायन चालू हो गया था, लेकिन इसके बाद आपने केंद्र और फिर राज्य में बीजेपी की सरकार बनाई और योगी सरकार ने गुंडों का आतंक खत्म कर पलायन रोक दिया।

अमित शाह ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, अब यूपी से निर्दोष नागरिकों की जगह गुंडे पलायन करने लगे हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यह काम किया है। शाह ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, गरीबों और किसानों के उत्थानों के लिए ढेर सारे काम किए गए। गुड़ और गन्ने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाकर ढेर सारे बदलाव किए गए।

Lok Sabha Chunav 2024 : बोले-सपा-बसपा के राज में बंद हुईं चीनी मिलें
केंद्रीय गृहमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, बसपा के राज में यूपी में 19 चीनी मिलें बंद हुईं। वहीं, अखिलेश के राज में 10 मिलें बंद हुईं। लेकिन बीजेपी के राज में 20 से ज्यादा चीनी मिलें चालू कराई गईं। इतना ही नहीं 5 नई मिलें चालू भी शुरू की गईं। उन्होंने कहा कि पहले एथेनॉल को पेट्रोल में नहीं मिलाया जाता था। लेकिन अब बीजेपी सरकार आने के बाद ऐसा होने लगा है। इससे किसानों की आय बढ़ गई है।

Lok Sabha Chunav 2024 : 370 को संभालकर बैठी थी कांग्रेस
अमित शाह ने कश्मीर को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए लोगों से पूछा, यह कश्मीर हमारा है या नहीं है? धारा 370 हटनी चाहिए थी या नहीं हटनी चाहिए थी?‘ उन्होंने कहा, ये कांग्रेस वाले 50 साल से धारा 370 को संभालकर बैठे थे। पीएम मोदी को जब दूसरी बार आपने पीएम बनाया तो उन्होंने धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत के साथ जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आतंकियों को समाप्त किया।

गृहमंत्री ने आगे कहा, पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक कर आतंकियों को समाप्त करने का काम किया। उन्हें विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि ये जो घमंडिया गठबंधन है, ये कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने। कांग्रेस पार्टी ने 70 साल तक राम जन्मभूमि के मुद्दे को लटकाकर रखा। पीएम मोदी ने केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी।









