Lok Sabha Election 2024 : बंगाल के DGP पर कार्रवाई,इन राज्यों के हटे गृह सचिव..

Lok Sabha Election 2024 : बंगाल के DGP पर कार्रवाई,इन राज्यों के हटे गृह सचिव..
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा करने के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग (ECE) ने अब बड़ा कदम उठाया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को छह राज्यों के बड़े प्रशासनिक अधिकारियों को हटाने का आदेश जारी किया है। ईसीआई ने यूपी सहित पांच राज्यों को गृह सचिव को हटा दिया गया है, जो राज्य के मुख्यमंत्री कार्यायल में पदभार संभाल रहे थे। इसके अलावा आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को हटाने का भी आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश के गृह सचिव संजय प्रसाद हैं। आयोग का एक्शन उन पर भी हुआ है।

Lok Sabha Election 2024 : इन राज्यों के हटे गृह सचिव, मिजोरम और हिप्र में भी एक्शन

मिली जानकारी मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किया है। इसके अलावा आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को भी हटा दिया गया है। मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा गया है। इस एक्शन पर चुनाव आयोग ने कहा कि चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित कराने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

Lok Sabha Election: UP के संजय प्रसाद सहित 5 राज्यों गृह सचिव हटे, बंगाल के DGP पर भी एक्शन

Lok Sabha Election 2024 : CM योगी के खास अधिकारी भी हुई छुट्टी

यूपी में इस वक्त गृह सचिव पद पर आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद तैनात हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास अधिकारियों को में शुमार हैं, मगर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई के बाद अब उनका यूपी गृह सचिव पद से हटाना तय होगा। निर्वाचन आयोग ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल को भी हटा दिया है। साथ ही, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त की भी छुट्टी कर दी गई है।

image 314

Lok Sabha Election 2024 : पहले भी हो चुकी बंगाल के DGP पर कार्रवाई

बता दें कि पश्चिम बंगाल के डीजीपी पर चुनाव आयोग की यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले 2016 में बंगाल में विधानसभा चुनाव और 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें सक्रिय चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया था। चुनाव आयोग ने फिर साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को घटा दिया गया।

image 315

Lok Sabha Election 2024 : जानिए कब कब होगी वोटिंग

image 316

भारतीय निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान किया था। पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जबकि आखिरी व 7वां चरण का मतदान 1 जून होगा। 4 जून को चुनाव के फैसले आएंगे। चुनाव का दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां फेज 20 मई और छठवां चरण का मतदान 25 मई होगा। लोकसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा होते ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो सरकार के गठन होने तक चलेगी।

https://youtu.be/vEVobjgAU7s?si=NmhAvomOPSxa3aK6

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें