Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तरीखों की घोषणा के बाद पहली सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया है। तीनों नेताओं ने इलेक्टोरल बॉन्ड से धन उगाही पर और कांग्रेस पार्टी की खाता फ्रीज होने पर बारी बारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कांग्रेस को पुंग बनाने आरोप मढ़ा। राहुल गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं किए गए हैं, बल्कि भारत भारत के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है। इस पूरे मुद्दा पर कोर्ट से लेकर चुनाव आयोगा के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। वह पूरी तरह खामोश हैं।
Pilibhit News : सपा के पीलीभीत उम्मीदवार भगवत गंगवार ने दिया बड़ा बयान,अखिलेश अभी भी दे सकते हैं वरुण को टिकट !https://t.co/X54q5lNBsJ#PilibhitNews #india24x7livetv #NewsUpdates pic.twitter.com/EhtIlF3vdi
— Shivani Verma (@Shivani75372259) March 21, 2024
Lok Sabha Election 2024: सोनिया, राहुल और खड़गे मोदी पर हुए हमलावार
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पहली बार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में पहुंचे और कांग्रेस के बैंक खाता फ्रीज होना का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। हम अपना प्रचार कार्य नहीं कर सकते। हम अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों का समर्थन नहीं कर सकते। हमारे नेता देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक यात्रा नहीं कर सकते। हम अपने विज्ञापन देने में असमर्थ हैं। ऐसा चुनाव प्रचार से दो महीने पहले किया जा रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पुंग बना दिया जाए।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के खिलाफ है सरकार की आपराधिक कार्रवाई
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ पीएम और गृह मंत्री द्वारा की गई आपराधिक कार्रवाई है। देश में ऐसी संस्थाएं हैं जिनसे लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करने की अपेक्षा की जाती है, लेकिन किसी के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रहा है। उन्होंने कहा कि कोई अदालत कुछ नहीं कह रही, चुनाव आयोग चुप है, कोई संस्था कुछ नहीं कह रही और मीडिया कुछ नहीं कह रहा। आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है। भारत के लोगों से उनका संविधान और लोकतांत्रिक ढांचा छीना जा रहा है।

Lok Sabha Election 2024: 14 लाख में 200 करोड़ का जुर्माना लगाया जा रहा
राहुल ने कहा कि कांग्रेस को देश की 20% जनता वोट देती है, लेकिन आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते, हम विज्ञापन नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि 14 लाख रुपए का मामला है और 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है, जिसपर ज्यादा से ज्यादा 10 हजार का जुर्माना लग सकता है। ये कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है, जो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कर रहे हैं।
Lok Sabha Election 2024: मोदी की मंशा कांग्रेस हो जाए पुंग, बोलीं सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का खाता फ्रीज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। ये लोग कांग्रेस को आर्थिक रूप से कुचलना चाहते हैं। चुनावी चंदे से सबसे अधिक फायदा भाजपा को हुआ है। उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि चुनाव से पहले कांग्रेस को पंगु बना दिया जाए। ये लोकतंत्र पर हमला है। अगर कांग्रेस किसी भी तरह से चुनाव प्रचार में खर्च नहीं कर सके तो चुनाव किस बात का। पिछले एक महीने से हम हमारे 285 करोड़ का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अगर हम कोई काम नहीं कर सकते तो लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस चुनौतिपूर्ण स्थिति में भी हम अपनी तरफ से प्रभावी चुनाव प्रचार के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पैसे पर जानबूझकर हमला किया जा रहा है। यह अलोकतांत्रिक है।

Lok Sabha Election 2024: चुनाव निष्पक्ष तरीके कराए जाएं
खाता फ्रीज पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं और सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर मुहैया कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि चुनाव में ऐसा नहीं होना चाहिए कि ईडी, I-T और अन्य स्वायत्त निकायों को नियंत्रित किया जाता है। पिछले कुछ दिनों में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद चुनावी बांड के बारे में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इलेक्टोरल बॉन्ड से BJP ने हजारों करोड़ से ज्यादा अपने अकाउंट में भर लिए हैं। दूसरी तरफ साजिशन कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। इसलिए कि हम पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव न लड़ पाएं। ये BJP का खतरनाक खेल है, जिसके परिमाण दूरगामी होंगे। खड़ेग ने कहा कि इस तरह किसी राजनीतिक दल को असहाय बनाकर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। BJP औक मोदी चाहते हैं कि एकतरफा चुनाव हों









