Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह का विवादित बयान ,कहा- ‘सरकार बनाने के लिए बदलना होगा संविधान…

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह का विवादित बयान ,कहा- ‘सरकार बनाने के लिए बदलना होगा संविधान…
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : यूपी के अयोध्या में आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह ने संविधान पर विवादित बयान दे दिया। इस बयान के बाद से ही बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह चर्चा में आ गए। अपने बयान में लल्लू सिंह ने सरकार चलाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के संविधान को बदलने की बात कह डाली।

Lok Sabha Election 2024 : ‘सरकार बनाने के लिए बदलना होगा संविधान’

image 206

दरअसल, रविवार को अयोध्या में फैजाबाद लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आज बाबा भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर उनके द्वारा बनाए गए संविधान पर विवादित टिप्पणी कर दी। लल्लू सिंह ने कहा, ‘सरकार बनाने के लिए 272 सांसद की जरूरत होती है। लेकिन संविधान संशोधन या संविधान बदलने के लिए दो तिहाई बहुमत मांगा जाता है। यह नियम बदलना होगा और संविधान भी बदलना होगा।’

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता ने की भाजपा नेता के बयान की निंदा

image 207

देश में सरकार निर्मित करने के लिए संविधान बदलने वाले बयान के बाद भाजपा के फैजाबाद लोकसभा उम्मीदवार लल्लू सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। संविधान पर विवादित बयान को लेकर विपक्ष भाजपा पर हावी हो गया है। लल्लू सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सियासी हमला किया। लल्लू सिंह ने कहा कि आज बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्य जयंती है। आज के दिन भाजपा के वर्तमान सांसद लल्लू सिंह खुलेआम कह रहे हैं कि 400 सीटें जीतने के लिए संविधान बदलना होगा।

Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी ने कहा था नहीं बदलेगा संविधान

image 208

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अब खुद अंबेडकर जी भी भारतीय संविधान को नहीं बदल सकते। वहीं अब दो दिन बाद ही भाजपा नेता लल्लू सिंह ने संविधान बदलने की बात कह दी। इससे विपक्षियों को बीजेपी के खिलाफ बोलने का एक और मुद्दा मिल गया है। अब विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो रहा है।

Lok Sabha Election 2024 : पहले भी हुआ है संविधान पर हमला

भाजपा सांसद ने जनता से कहा - संविधान में संशोधन के लिए लोकसभा चुनाव में  भाजपा के लिए दो-तिहाई बहुमत सुनिश्चित करें - द इकोनॉमिक टाइम्स


हालांकि यह पहली बार नही है, जब किसी भाजपा नेता ने संविधान बदलने का बयान दिया है। इससे पहले भी भाजपा नेताओं की ओर से संविधान में कमियां निकाली जाती रहीं हैं। पूर्व में बीजेपी सांसद अनंतकुमार हेगड़े ने भी संविधान में बदलाव करने की बात कही थी। इसके बाद भाजपा नेता ज्योति मिर्धा ने भी संविधान बदलने का बयान दिया था।

https://youtu.be/-Ez6vUP2JmI?si=OEq4s2mDLuAFAFVR

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें