Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, चुनाव आयोग की बैठक में होगा बड़ा फैसला …

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, चुनाव आयोग की बैठक में होगा बड़ा फैसला ...
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने दो नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और डॉ. सुखबीर सिंह संधू (Sukhbir Singh Sandhu) का स्वागत किया, जो आज निर्वाचन आयोग में शामिल हुए हैं, दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने आज यानि शुक्रवार (15 मार्च) को प्रदभार ग्रहण कर लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में आज 11 बजे चुनाव आयोग की महत्पूूर्ण बैठक होने जा रही है, चर्चा है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग आज ऐलान कर सकता है।

Lok Sabha Election 2024: अप्रैल मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद

image 259

बता दें कि गुजरी 14 फरवरी को अनूप चंद्र पांडे की सेनाविवृत्ति और आठ मार्च को अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद से निर्वाचन आयोग के दो पद खाली हो गए थे, लोकसभा चुनाव और चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले इन दोनों पदों को भरने की जरुरत थी.

image 262

जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले चयन पैनल की सिफारिश के बाद खत्म हो गई है। दोनों की नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने आज पदभार भी संभाल लिया है, इसके बाद ही आज ग्यारह बजे मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। संकेत हैं कि चुनाव आयोग आज चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। लोकसभा चुनाव-2024 अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ देश में लागू होगी आचार संहिता

image 261

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। सभी दलों ने जम्मू कश्मीर में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव कराने की भी मांग की थी, इसीलिए ये उम्मीद की जा रही है।

https://youtu.be/oyXAvlPSRFw?si=dEJFuD-J3HonKkYr

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें