Lok Sabha Election 2024 : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, पूरा चुनाव सात चरणों में कंप्लीट होगा। इस बीच आज यानि बुधवार (20 मार्च) को पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar), पश्चिम बंगाल (West Bengal), उत्तराखंड (Uttarakhand) सहित 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार आज से नामांकन दाखिल कर सकेंगे। पहले चरण में 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है जबकि चुनाव परिणाम सभी के साथ 4 जून को ही आएंगे।
राजस्थान सरकार ने SC में दी CAA के खिलाफ याचिका वापस लेने की अर्जी. #India24x7livetv #NewsUpdate #RajasthanNews #CAA #SupremeCourt pic.twitter.com/euKBHStmXC
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 20, 2024
Lok Sabha Election 2024 : प्रत्याशी कब तक कर सकेंगे नामांकन

बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए पहले चरण की जिन 21 राज्यों की 102 सीटों पर नामांकन शुरू हो रहा है, उसमें बिहार में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 मार्च है। इसके अलावा बाकी 20 राज्यों में 27 मार्च तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। नामांकन वापस लेने की तारीख 30 मार्च है जबकि बिहार में दो अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश की 2, बिहार की 4, असम की 4, छत्तीसगढ़ की 1, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, राजस्थान की 12, सिक्किम की एक, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की एक, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 3, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1 और पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट शामिल है।

Lok Sabha Election 2024 : सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 7 चरणों में सम्पन्न होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां 20 मई, छठवां 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं, चुनाव परिणाम 4 जून 2024 को आएंगे।









