Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इंडिया गठबंधन के तहत सीतापुर लोकसभा सीट कांग्रेस को मिली है। सीतापुर में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन देने का फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी के राजेश वर्मा सीतापुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं।
लोकसभा चुनाव: पंजाब की 13 में से 8 सीटों पर AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट#LokSabhaElection2024 #AAPPunjab #newsupdates #india24x7livetv pic.twitter.com/e73yABXTwU
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 14, 2024
Lok Sabha Election : टिकट की रेस में नकुल दुबे सबसे आगे
कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए कई नेताओं की दावेदारी देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार बसपा सरकार में मंत्री रहे नकुल दुबे सीतापुर लोकसभा से कांग्रेस टिकट के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय भी टिकट की रेस में शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय नेता भी टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी के मुताबिक प्रत्याशी पर अंतिम निर्णय नेतृत्व का होगा। हमारा मकसद सिर्फ जीत हासिल करना है।
Lok Sabha Election : लोकसभा क्षेत्र का जातिगत समीकरण
जानकारी के मुताबिक सीतापुर लोकसभा क्षेत्र में कुर्मी जाति के वोटर निर्णायक माने जाते रहे हैं। इसके साथ यहां मुस्लिम और ब्राह्मण मतदाताओं का भी प्रभाव अधिक रहा है। क्षेत्र में करीब 27 फीसदी दलित वोटर हैं।12 प्रतिशत कुर्मी जाति के मतदाता भी हैं। अन्य पिछड़ी जातियों के भी 28 प्रतिशत वोटर हैं।

Lok Sabha Election : सांसद राजेश वर्मा का जलवा कायम
कांग्रेस ने आखिरी बार 1989 लोकसभा चुनाव में सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की राजेंद्र कुमारी बाजपेई इस सीट से जीती थीं। 2009 के आम चुनावों को छोड़ दें तो यहां राजेश वर्मा से 1999 से सभी चुनाव जीते हैं। 1999 लोकसभा चुनावों में बसपा के टिकट पर राजेश वर्मा सांसद चुने गए। अगले चुनाव में जनता ने उन्हें दोबारा प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया।

2009 में बसपा ने कैसर जहां को टिकट दिया। एक बार फिर बसपा यह सीट जीतने में कामयाब रही। 2014 में राजेश भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। पिछले लोकसभा चुनावों में वह फिर सांसद चुने गए। दल बदलने के बावजूद राजेश वर्मा का सीतापुर लोकसभा सीट पर जलवा कायम है। वह अभी तक चार बार जीत हासिल कर चुके हैं।









