LPG सिलेंडर 2 साल में 459 रुपये हुआ महंगा फिर भी कंपनियों को हो रहा घाटा

Facebook
X
WhatsApp

LPG Price Update: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर भले ही विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार हो, लेकिन हकीकत यह है कि पिछले दो साल से सरकारी कंपनियां रसोई गैस घाटा सह कर बेच रही हैं। मोदी सरकार के मुताबिक सरकारी नियंत्रण वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा नियंत्रित कीमतों पर घरेलू एलपीजी बेचती हैं।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि कंपनियों पर आर्थिक दबाव कम करने के लिए आर्थिक मदद देने का फैसला किया गया। यह अनुदान जून, 2020 से जून, 2022 तक के लिए दिया गया है। सरकार के मुताबिक, बीते दो साल से कंपनियां रसोई गैस लागत से कम मूल्य पर बेच रही थीं और नुकसान की वजह से उनपर दबाव बढ़ रहा था।

बता दें अक्टूबर 2020 से अब तक यानी दो साल में घरेलू एलपीजी गैस की कीमत 459 रुपये बढ़ी है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2020 को दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी की कीमत 594 रुपये, कोलकाता में 620.50 रुपये, चेन्नई में 610 रुपये और मुंबई में 594 रुपये थी। अब एलपीजी सिलेंडर का रेट दिल्ली में 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 168.50 रुपये है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें