LPG price 1st January 2026: नए साल की पहली सुबह ही तगड़ा झटका! कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ ₹111 महंगा, जानें घरेलू का हाल?

Facebook
X
WhatsApp

LPG price 1st January 2026: नए साल 2026 की शुरुआत जहां खुशियों, संकल्पों और जश्न के साथ होनी थी, वहीं 1 जनवरी की सुबह एलपीजी गैस ने कई लोगों की मुस्कान फीकी कर दी। जैसे ही घड़ी ने बारह बजे, गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव की खबर सामने आई और खासकर कारोबारियों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं रही। हालांकि आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की सांस भी है।

LPG price 1st January 2026: कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा

1 जनवरी 2026 से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में जोरदार बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल की ओर से जारी नई दरों के मुताबिक, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब पहले से 111 रुपये तक महंगा हो गया है। दिल्ली में जहां यह सिलेंडर अब 1580.50 रुपये की जगह 1691.50 रुपये में मिलेगा, वहीं कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1795 रुपये हो गई है। (LPG price 1st January 2026) मुंबई में अब यह 1642.50 रुपये और चेन्नई में 1849.50 रुपये में मिलेगा। होटल, ढाबा और छोटे-बड़े कारोबार चलाने वालों के लिए यह बढ़ोतरी सीधी जेब पर असर डालने वाली है।

Also Read –Khushi Mukherjee Suryakumar Yadav: खुशी मुखर्जी कौन हैं और कितनी अमीर हैं? जिन्होंने क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव पर लगाए गंभीर आरोप

घरेलू सिलेंडर पर राहत बरकरार

जहां कॉमर्शियल गैस ने झटका दिया, वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में आज भी 853 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये है, जबकि लखनऊ में 890.50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। (LPG price 1st January 2026) पटना में घरेलू सिलेंडर 951 रुपये का है। कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में कीमतें थोड़ी ज्यादा जरूर हैं, लेकिन वहां भी कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

2025 में खूब सस्ता हुआ था कॉमर्शियल सिलेंडर

दिलचस्प बात यह है कि साल 2025 कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए राहत भरा रहा था। (LPG price 1st January 2026) पूरे साल में 19 किलो वाला सिलेंडर कुल 10 बार सस्ता हुआ। दिल्ली में इसकी कीमत जनवरी 2025 में 1818.50 रुपये थी, जो दिसंबर तक घटकर 1580.50 रुपये रह गई थी। यानी करीब 238 रुपये की औसत गिरावट दर्ज की गई थी।

Also Read –BJP President: तारीख हो गयी तय! जेपी नड्डा की जगह लेंगे नितिन नबीन, इस दिन संभालेंगे भाजपा अध्यक्ष का पद

कब-कब मिली राहत और कब लगा झटका

साल 2025 में जुलाई, सितंबर और अप्रैल ऐसे महीने रहे जब सिलेंडर के दाम सबसे ज्यादा गिरे। जुलाई में करीब 58.50 रुपये और सितंबर में 51.50 रुपये की बड़ी कटौती हुई थी। हालांकि मार्च और अक्टूबर में हल्की बढ़ोतरी ने थोड़ी चिंता भी बढ़ाई थी। अब नए साल की शुरुआत में आई यह बढ़ोतरी एक बार फिर कारोबारियों के बजट को हिला सकती है।

कुल मिलाकर, नए साल का पहला दिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत और कारोबारियों के लिए चिंता लेकर आया है। आने वाले महीनों में गैस की कीमतें किस करवट बैठेंगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें