Lucknow: अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार, बोले- जहर मिला दिया तो… हमें भरोसा नहीं

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व ट्विटर एडमिन को शनिवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। वो अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय में ही बैठ गए।

इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सपाइयों का कहना था कि तानाशाही नहीं चलेगी। (Lucknow) पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और सपा के किसी भी नेता को गिरफ्तार कर ले रही है।

4 158
Lucknow: अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार, बोले

पुलिस मुख्यालय में मौजूद सपा अध्यक्ष को वहां मौजूद अधिकारियों ने चाय ऑफर की। जिस पर अखिलेश यादव ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘आप जहर मिला दोगे तो… हमें आप पर भरोसा नहीं।’ बहुत कहने पर अखिलेश ने कहा कि हम बाहर से चाय मंगवा लेंगे और कप आपका ले लेंगे। इतना कहकर उन्होंने अपने कार्यकर्ता से चाय मंगवाई।
शनिवार सुबह अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं। जगन की गिरफ्तारी की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शहीदपथ किनारे स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान अखिलेश यादव कुछ नेताओं के साथ मुख्यालय के अंदर गए। अंदर जाकर अख‍िलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा क‍ि पुल‍िस मुख्‍यालय में कोई ज‍िम्‍मेदार अध‍िकारी मौजूद नहीं है।

आपको बता दे की पुल‍िस अध‍िकारी सपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करने में लगे। लेकिन वह जगन की रिहाई किए जाने की जिद पर अड़े रहे। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जगन ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। जगन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

https://youtu.be/xI9z89_oJEo

ये भी पढ़े- http://india24x7livetv.com/bihar-news-wante

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें