Lucknow: बुद्धेश्वर विकास महासभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, सैकड़ों पदाधिकारियों ने ली शपथ

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: विगत दिनों संपन्न हुए बुद्धेश्वर विकास महासभा के चुनाव के उपरांत आज महासभा के प्रदेश कार्यालय, बुद्धेश्वर पर नवनिर्वाचित व मनोनीत पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी श्री अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’ एवं पूर्व मंत्री श्री सुधाकर त्रिपाठी उपस्थित रहे। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने सभा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा और संगठन के विकास हेतु शपथ दिलाई।

समारोह में संरक्षक मंडल के प्रमुख मुख्य संरक्षक श्री रामशंकर राजपूत, डॉ. घनश्याम पांडे, अजय त्रिपाठी, मुन्ना बीनू शुक्ला, आर.डी. पांडे, गिरिराज किशोर अग्रवाल, अमरदीप त्रिपाठी, संजय मिश्रा, डॉ. यू.एन. पांडे, तथा अमोद सिंह समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 05 05 at 11.41.51 AM

Lucknow: महिला सभा की ओर से

प्रदेश अध्यक्ष: रेखा सेठ

महामंत्री: सोनी गौतम

उपाध्यक्ष: वंदना राजपूत, अंजली राजपूत, नीतू पांडे, पूनम वर्मा, पिंकी शर्मा, संगीता रावत

प्रदेश मीडिया प्रभारी की भूमिका में अविनाश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह में सभी नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली। बुद्धेश्वर विकास महासभा के इस संगठित स्वरूप को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें