Lucknow Crime : जज के ड्राइवर ने लगाई फांसी , जानिए क्या है पूरा मामला ?

Lucknow Crime: जज के ड्राइवर ने लगाई फांसी , जानिए क्या है पूरा मामला ?
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow Crime: राजधानी के डालीबाग में जज के ड्राइवर शनि कश्यप (28) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने आनन फानन में शव को नीचे उतारा और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

ड्राइवर शनि कश्यप

Lucknow Crime : ड्यूटी से आए और लगा ली फांसी

जानकारी के अनुसार डालीबाग के डीजीपी आवास के सामने रहने वाले शनि कश्यप (28) पुत्र प्रताप कश्यप हाईकोर्ट के जज की गाड़ी चलाते थे। मृतक के भाई शुभम ने बताया कि गुरुवार को वह ड्यूटी से लौटे और सबसे अच्छे से बातचीत की साथ में बैठकर खाना भी खाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए और मोबाइल चलाने लगे।

image 119

कुछ देर बाद छोटी बहन कोमल उन्हें देखने गई तो कमरे में लगे लोहे के एंगल के सहारे शॉल के फंदे से लटके मिले। शनि को लटकता देख बहन की चीख निकल गई। इसके बाद घर में मौजूद बाकी सदस्य पहुंचे। आनन फानन में फंदे से उतार सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वायरल वीडियो से परेशान होकर लड़की ने लगाई फांसी: बदनामी के कारण लड़की ने की  आत्महत्या, पिता ने बयां किया दर्द - Haribhoomi

Lucknow Crime : देखने जाने वाला था बहन का रिश्ता

पिता प्रताप ने बताया गुरुवार को बेटी कोमल के लिए बहराइच रिश्ता देखने जाना जाता था। पहले शनि साथ में जा रहा था लेकिन फिर मना कर दिया। इस पर प्रताप अपनी पत्नी के गायत्री के साथ निकल गए। वहां पर रिश्ता पक्का होने के बाद शनि से बातचीत हुई।

image 120

इसके आधे घंटे बाद ही उसके फंदे से लटकने के सूचना मिली। फांसी लगाने की असल वजह का पता नहीं चल पा रही है। शनि की तीन साल पहले शादी हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है। फ़िलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। वहीँ परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें