Lucknow: दुबग्गा के सिकरौरी गांव में पानी की भारी बर्बादी, फटी पाइपलाइन से सड़कें बनीं तालाब, जलकल विभाग मौन

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: लखनऊ के दुबग्गा इलाके स्थित अंधे की चौकी के अंतर्गत आने वाले सिकरौरी गांव में पानी की भारी बर्बादी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव में बनी ओवरहेड पानी की टंकी से जुड़ी मुख्य पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे हजारों लीटर पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है। (Lucknow) हालात यह हैं कि गांव की सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या कोई नई नहीं है। (Lucknow) बीते कई हफ्तों से पाइपलाइन जगह-जगह से फटी हुई है, लेकिन इसके बावजूद लखनऊ जलकल विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पानी दिन-रात बहता रहता है, जिससे एक ओर जहां लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर कीमती पेयजल यूं ही बर्बाद हो रहा है।

Also Read –Murshidabad SIR Controversy: सुलग उठा मुर्शिदाबाद! इस एक ‘चिंगारी’ ने हिला दी पूरे बंगाल की राजनीति, कटघरे में ममता सरकार, SIR रोकने की थी साजिश?

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। (Lucknow) एक स्थानीय निवासी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “हम नियमित रूप से टैक्स देते हैं, लेकिन हमारा ही पानी सड़क पर बहाया जा रहा है। क्या जलकल विभाग सो रहा है?”

गौरतलब है कि एक ओर शहर में पानी की किल्लत और जल संकट की बातें की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही हालात को और गंभीर बना रही है। (Lucknow) जल संरक्षण के तमाम दावों के बीच सिकरौरी गांव की यह तस्वीर व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Also Read –Neha Singh Rathore controversy: ‘पाखंड को बढ़ावा दे रही है सरकार…’, नेहा सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर लगाया खुला आरोप! लोकतंत्र पर खड़े किये सवाल

अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर सामने आने के बाद लखनऊ जलकल विभाग कब तक नींद से जागता है और इस पानी की बर्बादी पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें