lucknow: लखनऊ में श्री राम भगवान की मूर्ति स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाली गई

lucknow: लखनऊ में श्री राम भगवान की मूर्ति स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाली गई
Facebook
X
WhatsApp

lucknow: राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. पूरे देश में राम मंदिर को लेकर चर्चा है. विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. वंही लखनऊ के कुर्सी रोड पर स्थित मंदिर में आज भगवान राम की मूर्ति स्थापना की शुरूआत कलश यात्रा निकाल कर किया गया। (lucknow) इस यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज से शुरू होकर 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपूर्ण होगा।

कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। (lucknow) यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में कलश और फूल-माला लिए हुए थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

lucknow

कलश यात्रा के बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। (lucknow) मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया। मूर्ति की स्थापना के बाद भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मूर्ति की स्थापना के कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी, भक्तजन और आसपास के क्षेत्र के लोग शामिल हुए। (lucknow) सभी ने इस अवसर पर भगवान राम की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद मांगा।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश भर से साधु-संत और भक्तजन शामिल होंगे।

मूर्ति स्थापना के इस कार्यक्रम से लखनऊ के लोगों में खुशी का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि मूर्ति की स्थापना से शहर में सुख-शांति और समृद्धि आएगी।

https://youtu.be/bRTOpVzzz3U?si=E7uciBaynd6pU0AY

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें