Lucknow News: गोसाईगंज इलाके में इंदिरा नहर में मिली 6 डॉल्फिन! वन विभाग ने रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, पहुंचाई जाएंगी घाघरा नदी

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र स्थित सिठोली पुल के पास इंदिरा नहर में बीते रविवार को एक डॉल्फिन मछली तैरती हुई दिखाई दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जोरों से वायरल हुआ था। रविवार को स्थानीय लोगों ने नहर में आसामान्य हलचल देखने पर इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन व वन विभाग को दी थी। Lucknow News) 2 दिनों से वन विभाग की ओर से चल रहे रेस्क्यू अभियान के बाद बुधवार को टीम ने स्थानीय लोगों की ओर से दोबारा डॉल्फिन देंखे जाने की जानकारी मिली। मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व में देखी गई डॉल्फिन व उसके बच्चे के साथ साथ इंदिरा नहर से कुल 6 डॉल्फिन का रेस्क्यू किया गया है।

image 289

Lucknow News: सोंस नाम से जानी जाती है ये गंगा डॉल्फिन

आपको बता दें कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नई जेल के पास स्थित इंदिरा नहर में डॉल्फिन को देखा गया था। बताया जाता है कि सिठोली पुल के पास इंदिरा नहर में पानी का बहाव कम होने के कारण डॉल्फिन उस ओर आ गयी। माना जाता है कि इंदिरा नहर में देखी जाने वाली ये गंगा डॉल्फिन स्थानीय भाषा में ‘सोंस’ के नाम से जानी जाती है। (Lucknow News) जन्म से अंधी होने के कारण गंगा डॉल्फिन को भारत की नदियों में पाई जाने वाली संकटग्रस्त प्रजाति में गिना जाता है।

सभी 6 डॉल्फिन का रेस्क्यू कर पहुंचाया गया घाघरा नदी

रविवार को डॉल्फिन मछली की मौजूदगी की सूचना आने के बाद वन्यजीव संरक्षण विभाग की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान आसपास के ग्रामीणों की भारी मौजूदगी इंदिरा नहर पर बनी रही। दो दिनों तक चल रेस्क्यू अभियान के बाद बुधवार को भी एक पास 6 डॉल्फिन देखी गईं। डॉल्फिन मिलने की खबर से आसपास ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में सभी डॉल्फिन का रेस्क्यू कर उनका मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसके बाद उन्हें घाघरा नदी पहुंचाया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें