Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी 9 अक्टूबर को दिखाएगी शक्ति, मायावती होंगी मुख्य अतिथि

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- मनोज कुमार भास्कर

Lucknow News: लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने आगामी 9 अक्टूबर को कांशीराम स्मारक, लखनऊ में होने वाली पार्टी की रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यह रैली बसपा संस्थापक कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मायावती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह रैली बसपा के लिए केवल श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि आगामी राजनीतिक रणनीति का भी संकेत मानी जा रही है। (Lucknow News) पार्टी इस अवसर पर अपने समर्थकों की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें –रूस से तेल खरीदने पर भारत-अमेरिका के बीच तनाव, जयशंकर ने कबूला, बोले- ‘लक्ष्मण रेखा’ पार न हो

प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि “यह कोई साधारण रैली नहीं है, बल्कि यह हमारे महान संस्थापक के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। (Lucknow News) बसपा इस मंच के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भरने की तैयारी कर रही है।”

बसपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में रैली को सफल बनाने के लिए सक्रिय हैं। (Lucknow News) माना जा रहा है कि इस आयोजन के माध्यम से मायावती आगामी राजनीतिक दिशा पर भी संकेत दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें –फिर आमने सामने आये रणबीर और विक्की! आलिया भट्ट की अगली बड़ी फिल्म में होगी किसकी एंट्री?

इस रैली से बसपा एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें