Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजधानी में एक फर्जी युवक ने खुद को यूपीएससी में चयनित बताकर एक महिला कांस्टेबल को अपने प्रेम में फंसा लिया। इतना ही नहीं उसने महिला सिपाही से शादी भी कर ली। लेकिन, शादी के एक महीने बाद युवक की पोल खुल गई। खुलासा होने पर महिला सिपाही ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पाकिस्तान में बड़ा उलटफेर, जिन सीटों पर आगे थी इमरान की पार्टी वहां नवाज की पार्टी को बढ़त. #india24x7livetv #NewsUpdates #Pakistan pic.twitter.com/eHVqVUodqv
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 9, 2024
महिला सिपाही ने लखनऊ स्थित मदेयगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज करवायी है। उसने आरोप लगाया है कि गोंड़ा के रहने वाले विजय सिंह (22) ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अपने आपको यूपीएससी में चयनित बताया, इसके बाद उसने उससे धोखाधड़ी करके शादी कर ली। महिला सिपाही का आरोप है कि युवक ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी भी देता है।
Lucknow News: शादी के एक महीने बाद खुल गई पोल
महिला सिपाही द्वारा दर्ज करवायी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी विजय सिंह गोंडा जिले के मुकुंदपुर थाना उमरी बेगमगंज का रहने वाला है। उसने बीते दिसंबर महीने में झूठ बोलकर उससे शादी कर ली। विजय ने शादी से पहले उसे बताया कि उसका यूपीएससी 2023 में चयन हुआ है। इस वर्ष उसका इंटरव्यू होना है। महिला सिपाही उसकी झूठी बातों में फंस गई। उसने विजय सिंह से शादी कर ली। शादी के बाद महिला सिपाही को विजय सिंह पर शक हुआ। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जांच की गई तो मामला फर्जी निकला। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की। महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने महिला सिपाही की शिकायत पर विजय सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि मदेयगंज थाना पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसक नाम विजय सिंह है। वह गोंडा का रहने वाला है। उसके खिलाफ महिला सिपाही द्वारा शिकायत दर्ज करवायी गई है, जिसमें धोखाधड़ी करते हुए अपने आप को यूपीएससी के लिए चयनित बताया गया, साथ ही आरोपी के द्वारा महिला सिपाही को प्रताड़ित भी किया गया। उन्होने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ गोंड़ा में भी कई मुकदमें दर्ज हैं।










