Lucknow News : पूर्वी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Lucknow News : पूर्वी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : आज से पांचवे चरण के चुनावों के लिए लखनऊ में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मुकेश सिंह चौहान ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि लोकसभा सीट के साथ ही लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होना है।

Lucknow News : भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव आज सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार के साथ विधान परिषद सदस्य व लखनऊ सीट के लोकसभा चुनाव संयोजक मुकेश शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खरकवाल और लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे।भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र की जनता सरकार के काम पर मतदान करेगी। चार जून को पूर्वी सीट के साथ भाजपा की सरकार पूरे देश में बनने जा रही है।

BJP and Congress candidates filed nominations for Eastern Assembly by-election

Lucknow News: कांग्रेस उम्मीदवार ने भी भरा पर्चा

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान ने शुक्रवार को पूरे गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाल कर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के सैकड़ों समर्थकों के साथ दोपहर बारह बजे इंदिरानगर सी ब्लॉक स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय निकले। दो बजे इंडिया गठबंधन का जुलूस कलेक्ट्रेट के पहुंचा।

image 280

निशातगंज से सिकंदराबाद होते हुए काफिला एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मुकेश चौहान ने कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में हमेशा सत्ता पक्ष के विधायक रहे लेकिन विकास का कोई भी कार्य नहीं किया। सड़के जर्जर हैं। क्षेत्र में जलभराव की समस्या है। इस बार जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Lucknow News : बीस मई को होगा मतदान

लखनऊ लोकसभा सीट पर पांचवे चरण में मतदान होगा। इसके साथ ही शहर की पूर्वी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। चार जून को लोकसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

https://youtu.be/6pFMT5objfs?si=fDC1BTzvGZSaTuqU

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें