Lucknow News: घूसखोर IAS अफसर अभिषेक प्रकाश के खिलाफ तेज हुई विजिलेंस की जांच, LDA से मांगा गया संपत्तियों का ब्यौरा

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: सोलर कम्पनी से 5 प्रतिशत कमीशन मांगने के मामले में एक तरफ IAS अभिषेक प्रकाश को इन्वेस्ट यूपी के CEO के पद से निलबिंत कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर से सरकार के निर्देश पर अलग अलग जांच एजेंसियों की ओर से उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी। (Lucknow News) इसी बीच अब विजिलेंस ने घूसखोर IAS अभिषेक प्रकाश के खिलाफ चल रही अपनी जांच को और तेज कर दिया गया है। विजिलेंस अपनी जांच में लंबे समय से अभिषेक प्रकाश की संपत्तियों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। इसी बीच अब विजिलेंस ने लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी LDA से भी IAS अभिषेक प्रकाश व उनके परिवार की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।

image 158

Lucknow News: विजिलेंस ने 7 दिन में मांगी अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां

विजिलेंस के साथ साथ इस मामले की जांच कर रहीं टीमें अभिषेक प्रकाश के गिरफ्तार हुए करीबी निकान्त जैन को भी रडार पर लेते हुए अभिषेक से जुड़ी जानकारियां जुटा रही हैं। इसी बीच विजिलेंस ने LDA से अभिषेक प्रकाश के साथ साथ उनके पूरे परिवार से जुड़ी संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। (Lucknow News) बताया जाता है कि LDA के वीसी रहने हुए आईएएस अभिषेक प्रकाश ने करोड़ो की अवैध संपत्ति अपने व अपने परिवार के नाम अर्जित की। विजिलेंस ने LDA को 7 दिन के भीतर इस मामले में अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां देने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि विजिलेंस विभाग की ओर से की जा रही जांच LDA तक पहुंचने से IAS अभिषेक प्रकाश को बड़ा झटका लग सकता है।

ED की जांच में कई संपत्तियां निकांत के रिश्तेदारों के नाम निकली

ED की ओर से की गई जांच में सामने आया कि IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन के मूल पते मेरठ के अलावा लखनऊ समेत अन्य जिलों में अर्जित की गई कई संपत्तियां निकांत की पत्नी व उनके रिश्तेदारों के नाम निकलीं। ED ने अपनी जांच में इन संपत्तियों का पूरा ब्यौरा इकट्ठा किया है। (Lucknow News) ईडी के अफसरों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन पर यूपी के मेरठ व एटा में एक-एक FIR दर्ज होने के साथ साथ लखनऊ के गोमतीनगर थाने व वजीरगंज थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज है यानी निकांत जैन के खिलाफ अभी तक कुल चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। ईडी की ओर से की गई शुरुआती जांच के बाद अधिकारियों ने निकांत जैन की करोडों की सम्पत्ति होने का अंदेशा जताया है। मामले में ईडी ने अपनी जांच को और तेज कर दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें