Lucknow News: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार रात बढ़ती शीत लहर में राजधानी लखनऊ के रैन बसेरों का अचौक निरीक्षण किया। (Lucknow News) इस दौरान डीसीएम ने व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और रैन बसेरों में रह रहे लोगों से हालचाल जान मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। तो दूसरी तरफ लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार, मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने भी रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
डीसीएम ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण
आज बढ़ती शीत लहर को देखते हुए राजधानी लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, डीएम सूर्यपाल गंगवार, मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कई जगह रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। (Lucknow News) डीसीएम बृजेश पाठक ने रैन बसेरों में हो रही व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने रैन बसेरों में रह रहे लोगों से हालचाल जानकर मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। उसके बाद सम्बंधित लोगों से रैन बसेरों में सभी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध करने के निर्देश दिए।

डीएम और मेयर ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण
जबकि डीएम सूर्यपाल गंगवार लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के साथ रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने निकले। इस दौरान डीएम ने अपने हाथ से रैन बसेरा में रह रहे लोगों को खाना परोसा। (Lucknow News) तो वहीं मेयर ने रैन बसेरा में रह रहे लोगों से हालचाल पूछ रैन बसेरा में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद डीएम और मेयर ने नगर आयुक्त को सभी रैन बसेरों में जरूरत के सामना उपलब्धता और रैन बसेरों पास बराबर अलाव की व्यवस्था करने की बात कहीं।

https://youtu.be/wzHnRmYmaWo









