Lucknow News : CM Yogi ने एडवांस्ड PRV वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- पुलिस का आधुनिकीकरण न होने खतरे में पड़ जाएगा कानून का राज

Lucknow News : CM Yogi ने एडवांस्ड PRV वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- पुलिस का आधुनिकीकरण न होने खतरे में पड़ जाएगा कानून का राज
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने देश के अंदर न केवल अपनी नई पहचान बनाई है, बल्कि राज्य को भी एक नई पहचान दिलाने में महती भूमिका का निर्वहन किया है। राज्य में कायम किए गये कानून के राज को दुनिया देख रही है। इसने पुलिस का सम्मान बढ़ाया है। लखनऊ में यूपी-112 द्वितीय चरण के अंतर्गत उच्चीकृत पीआरवी के फ्लैग ऑफ एवं वातानुकूलित हेलमेट वितरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री सुरेश खन्ना, DGP प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम योगी ने एडवांस्ड PRV वाहनों को हरी झंडी दिखाई। दूसरे चरण में पीआरवी वाहनों की संख्या 4800 से बढ़कर 6278 हो जाएगी। इसके साथ ही कॉल टेकर्स की संख्या में भी करीब 40 फीसदी का इजाफा होगा। वहीं, सीएम योगी ने भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिसकर्मियों को AC हेलमेट भी प्रदान किए।

Lucknow News : यातायात कर्मियों को एसी हेलमेट किया वितरित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को अपने सरकारी आवास पर यूपी 112 के दूसरे चरण के तहत उच्चीकृत पीआरवी के फ्लैग ऑफ और यातायात कर्मियों को एसी हेलमेट वितरण करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि अगर आधुनिकीकरण नहीं होगा तो पुलिस बल पिछड़ जाएगा। जिसका असर कानून के राज पर पड़ेगा।

lucknow news

Lucknow News : यूपी 112 को और प्रभावी बनाया गयाः CM योगी

image 206

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय लगभग हर जनपद में पीआरवी-112 के पुलिसकर्मियों ने जनता की सेवा में अपनी पूरी ताकत लगाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर जो सूत्र दिए हैं, उनका अनुसरण करते हुए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है। स्मार्ट पुलिसिंग आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि निवेश और व्यापार की नई संभावनाओं तथा विकास एवं रोजगार के नए मुकाम तक पहुंचाने में पुलिस ने मदद की है। कानून का राज स्थापित होने से यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

https://youtu.be/Oe4wnRAYY68?si=ace_vGrm-kIScP5P

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें