Lucknow News: साइबर ठगों ने बिटकाइन दिलाने के नाम पर युवक से ठगे 4.31 लाख रुपये

Lucknow News,chinhatnews
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में साइबर थाने की पुलिस की ओर से साइबर फ्रॉड को लेकर तेजी से दिखाई जा रही सख्ती के बावजूद साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां नए साल पर मोटी रकम कमाने का लालच देकर एक युवक से साइबर ठगों ने 4.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद थाना चिनहट (Chinhat Kotwali )की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

image 28

UP News : जालसाजों ने बिटकॉइन में पैसा निवेश करने के नाम पर की ठगी

लखनऊ के चिनहट थाना (Chinhat Kotwali ) क्षेत्र स्थित कमता कल्याणी विहार के रहने वाले शाश्वत सिंह का कहना है कि बीते 31 दिसंबर 2024 को टेलीग्राम नामक ऐप पर इससे जुड़ा एक मैसेज आया था, जहां नंदनी राजपूत नाम की टेलीग्राम आईडी चलाने वाले ठग ने बिटकॉइन में पैसा इंवेस्ट करके बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में लेने के बाद उसके द्वारा एक लिंक भेजा गया, जिसमें डिटेल भरने के बाद बिटकॉइन में निवेश के टिप्स बताए गए थे।

image 29

Crime News : 3 दिन में लगाये 4.31 लाख रुपये

साइबर ठगी का शिकार हुए युवक ने बताया कि जालसाजों ने 31 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 यानी 3 दिनों में 9 बार करीब 4.31 लाख रुपये निवेश कराए। इसके बाद जब निवेश के नाम पर लगाए पैसों के प्रॉफिट को पीड़ित की ओर से निकालने का आरएस किया गया तो पीड़ित का अकॉउंट फ्रीज कर दिया गया। पीड़ित को ठगी का एहसास होने के बाद उसने लिखित शिकायत देकर चिनहट पुलिस (Lucknow Chinhat Kotwali ) से कार्रवाई की मांग की। चिनहट थाने के थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की लिखित शिकायत पर खाता नंबर और टेलीग्राम आईडी ( Telegram ID ) की डिटेल के आधार पर साइबर ठगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें