Lucknow News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हनुमान सेतु पहुंचकर मंदिर में की सफाई, झाड़ू भी लगाई

Lucknow News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हनुमान सेतु पहुंचकर मंदिर में की सफाई, झाड़ू भी लगाई
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ स्थित हनुमान सेतु मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई और पोछा लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे सभी अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता के लिए श्रमदान करें।

Lucknow News : देश के बड़े नेता भी स्वच्छता के प्रति जागरूक

राजनाथ सिंह के इस कदम की सराहना की जा रही है। लोगों का मानना है कि यह एक अच्छी पहल है और इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही, यह एक अच्छा उदाहरण भी है कि देश के बड़े नेता भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं।

Lucknow News

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रनाम, राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों से आह्वान किया है कि सभी लोग अपने आस पास के मंदिरों में स्वच्छता के लिए श्रमदान करें। आज लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में जाकर, #SwachhTeerth अभियान के अन्तर्गत श्रमदान किया और प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक, हनुमानजी की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

Lucknow News : सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ट्वीट कर की सराहना

छवि

राजनाथ सिंह के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। कई लोगों ने ट्वीट कर उनकी सराहना की है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने हनुमान सेतु मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। यह एक बहुत ही अच्छी पहल है। इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।”एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, “राजनाथ सिंह जी ने एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। इससे अन्य नेता भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे।”राजनाथ सिंह के इस कदम से उम्मीद है कि देशभर में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा मिलेगा और लोग स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक होंगे।

Lucknow News : पीएम मोदी ने भी मंदिर में लगाया था पोछा

छवि

बता दें कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित श्री कालाराम मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया था। इस दौरान एक तस्वीर सामने आयी थी, जिसमें पीएम मोदी मंदिर परिसर में पोछा लगाते हुए नजर आ रहे थे। पीएम मोदी देशवासियों से अपील भी की थी कि वे देशभर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की और मंदिरों की साफ-सफाई करें और स्वच्छता का अभियान चलाएं। पीएम मोदी की अपील के बाद लगातार भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मंदिरों में सफाई अभियान चला रहे हैं।

https://youtu.be/0EdjAdEKHgg?si=_T1OD44CPx729IoF

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें