Lucknow News : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख की पत्नी गौरी खान को ED ने भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला

Lucknow News : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख की पत्नी गौरी खान को ED ने भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला
Facebook
X
WhatsApp

Luckow News : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नोटिस भेजा है। नोटिस में गौरी खान से 2015 में लखनऊ की तुलसियानी ग्रुप को ब्रांड एम्बेसडर बनने के लिए दिए गए शुल्क के बारे में पूछा गया है।

ईडी की लखनऊ शाखा Lucknow News : ने गौरी खान को भेजे गए नोटिस में कहा है कि तुलसियानी ग्रुप पर बैंक के 30 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है। इस मामले में गौरी खान को भी आरोपी बनाया गया है। नोटिस में गौरी खान से पूछा गया है कि तुलसियानी ग्रुप ने उन्हें ब्रांड एम्बेसडर बनने के लिए कितना शुल्क दिया था। साथ ही यह भी पूछा गया है कि इस शुल्क के लिए क्या शर्तें रखी गई थीं।

image 377

Lucknow News : गौरी खान को वकील के माध्यम से देना होगा जवाब

गौरी खान को ईडी के जवाब के लिए 20 दिसंबर तक का समय दिया गया है। गौरी खान को अपना जवाब अपने वकील के माध्यम से ईडी को देना होगा। यदि ईडी गौरी खान के जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो वह उनसे पूछताछ भी कर सकता है।

image 378

Lucknow News : तुलसियानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज

तुलसियानी ग्रुप पर लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी समेत कई थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। कंपनी पर आरोप है कि उसने लोगों को फ्लैट देने का झांसा देकर पैसे लेकर फरार हो गई। गौरतलब है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने फरवरी 2022 में तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अनिल कुमार, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

image 379

उन्होने अपनी शिकायत में बताया था कि गौरी खान के प्रचार करने की वजह से उन्होने साल 2015 में तुलसियानी ग्रुप से 85 लाख की कीमत का फ्लैट खरीदा था। लेकिन, कंपनी ने उनको कब्जा नहीं दिया और उनके पैसे भी नहीं वापस किए।

https://youtu.be/s1iRxi6iejM?si=oRU24TNsU94T5I9z

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें