Lucknow News: लखनऊ से युवती का अपहरण, बेंगलुरु ले जाकर कई द‍िनों तक दुष्‍कर्म, आरोपित सलमान के ख‍िलाफ FIR दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: कालेज से घर लौट रही आलमबाग न‍िवासी युवती का रिश्तेदार ने चाकू के बल पर अपहरण कर लिया। युवती को जब होश आया तो वह बेंगलुरु के एक कमरे में थी। आरोपित ने उसे बंधक बनाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद कई दिनों तक यह क्रम जारी रहा और वहशी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़‍िता ने बताया क‍ि जैसे-तैसे आरोपित के चंगुल से निकल कर लखनऊ पहुंची। मंगलवार देर शाम आरोपित के खिलाफ कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। (Lucknow News) पीड़िता के मुताबिक 23 अगस्त को वह घर से टीसी लेने के लिए कालेज गई थी। वहां से वापस घर लौट रही थी, तभी इको पार्क गौतमपल्ली के पास उसकी बड़ी बहन का रिश्तेदार सलमान मिल गया।

सलमान बहराइच के हटवा का रहने वाला है। युवती के मुताबिक सलमान ने कोल्ड ड्रिंक पिलाया। इसके बाद आरोपित ने युवती को पकड़ कर जबरदस्ती आटो में बैठा लिया। विरोध पर सलमान ने चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपहरण कर लिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, जिससे बेहोश हो गई थी। होश आया तो वह बेंग्लुरु के एक कमरे में थी। आरोपित ने युवती का फोन भी छीन लिया था।

कमरे में बंधक बनाकर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद युवती को बहराइच लेकर गया। लखनऊ छोड़ने की बात कहकर आरोपित दोबारा बेंग्लुरु लेकर चला गया। तीन सितंबर को आरोपित ने युवती को कमरे में बंद कर कहीं चला गया था। युवती की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। पड़ोसियों के फोन से युवती ने अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी। युवती के मुताबिक सलमान उसे बेचने की तैयारी कर रहा था। कृष्णानगर इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपित की तलाश की जा रही है।

https://youtu.be/r99ZXAEfefs?si=WprXKEUxcTlx2yMh

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/women-reservation-bill-discussion-started-in-lok-sabha-sonia-gandhi-said-that-women-have-been-waiting-for-the-last-13-years/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें