Lucknow News: लखनऊ के फेमस बाजपेई कचौड़ी भंडार पर GST का छापा, मशीनों को जब्त कर दुकान हुई सील

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: लखनऊ के खान पान के मामले में मशहूर हजरतगंज स्थित बाजपेई कचौड़ी भंडार पर शुक्रवार दोपहर GST टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। (Lucknow News) GST टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते जीएसटी की टीम दुकान के भीतर दाखिल हुई और दुकान के जरूरी दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया। GST की टीम में मौजूद 4 सदस्य दुकान के भीतर दाखिल हुए। टीम जरूरी दस्तावेजों के साथ ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाल रही है।

image 122

Lucknow News: मशीनों को जब्त कर दुकान हुई सील

GST की टीम ने दुकान में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए कचौड़ी की दुकान को सील कर दिया। मौके पर दुकान में मौजूद मशीनों को जब्त करते हुए दुकान में मौजूद बिलिंग मशीन और अन्य दस्तावेजों को जब्त कर लिए। इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान दुकान के बाहर GST की टीम के साथ आये सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती रही, जिससे आसपास की दुकानों में हड़कंप मच गया।

image 123

रोजाना के लेन देन और बिक्री की डिटेल खंगाल रही टीम

बताया जाता है कि छापेमारी करने पहुंची GST की टीम दुकान में होने वाली रोजाना की बिक्री के साथ साथ दैनिक रुपयों के लेन देन और टैक्स से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जांच कर ही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें