Lucknow News: HDFC बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड! नोट में लिखा- मुमकिन नहीं और दुख सह पाना

Lucknow News: HDFC बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड! नोट में लिखा- मुमकिन नहीं और दुख सह पाना
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) के गोमतीनगर के विनयखंड चार इलाके में एचडीएफसी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत शर्मा (31) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रशांत शर्मा एचडीएफसी की हरदोई रोड शाखा में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को प्रशांत शर्मा मकान के सेकेंड फ्लोर पर थे, जबकि अन्य परिजन ग्राउंड फ्लोर पर थे।

काफी देर तक जब प्रशांत नीचे नहीं आए तो उनके पिता ने कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर परिजन ऊपर गए तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से भीतर देखा तो वह फंदे पर लटकते दिखे। ये देख परिजन सन्न रह गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से नीचे उतारा। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Lucknow News: दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा

प्रशांत शर्मा ने दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने इंश्योरेंस, बैंक खातों व एटीएम संबंधी डिटेल लिखी है। ये भी लिखा है कि मेरे मरने के बाद अगर कोई पैसे लेने के लिए आते हैं तो किसी को कुछ मत देना। बाकी जो मेरे लोन चल रहे हैं, उनको मेरे इंश्योरेंस की रकम से चुका देना।

सुसाइड नोट में प्रशांत शर्मा ने खुदकुशी की वजह नहीं लिखी है। उनके परिजन भी यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर प्रशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया? नोट में ये भी लिखा है कि मेरी मौत को हार्ट अटैक बताना, जिससे इंश्योरेंस की रकम मिल जाएगी।प्रशांत शर्मा के सुसाइड नोट से ऐसा लगता है कि वह किन्हीं बातों से बेहद परेशान थे। पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है।

https://youtu.be/LLDQNFj3nRY?si=HLGTDXdKxCwG4wOr

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें