
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कभी प्रेम जाल में फंसा कर तो कभी नौकरी या शादी का झांसा देकर ठगी करने से जुड़े अनेकों मामले सामने आते हैं। इन्हीं मामलों के बीच अब लखनऊ में एक महिला टीचर के साथ शादी के नाम पर ठगी करने से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है।Lucknow News बताया जाता है कि आरोपी राजीव ने सोशल मीडिया के जरिए झांसे में लेकर साल 2022 के मई महीने में लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में महिला टीचर के साथ शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद वह महिला टीचर की दो स्कूटियां लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित शिक्षिका के सामने आरोपी को लेकर एक ऐसा राज सामने आया, जिसने पीड़िता को हैरत में डाल दिया। अब इस मामले में पीड़िता ने महानगर थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
Also Read – Balrampur News: बलरामपुर में मौसम ने लिया करवट, हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत
:सोशल मीडिया से हुई थी मुलाकात, खुद को अकेला बताकर रचाई शादी
पीड़िता ने महानगर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि साल 2022 की शुरुआत में उसकी मुलाकात राजीव कुमार से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने खुद को बीएड पास बताते हुए ये दावा किया कि कोरोना महामारी के दौर में उसके माता-पिता की मौत हो गई और वह अब इस दुनिया में अकेला है। (Lucknow News) आरोपी की बातों में आकर पीड़िता भावनाओं में बह गई, जिसके बाद धीरे धीरे वह उसके झांसे में आ गयी। पीड़िता ने बताया कि 20 मई को लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में आरोपी ने पीड़ित महिला टीचर से शादी कर ली
Lucknow News: FIRशादी के बाद पीड़िता की 2 स्कूटी लेकर फरार हुआ आरोपी, छानबीन में खुला राज
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद आरोपी पीड़िता की एक स्कूटी अपने साथ ले गया फिर कहा कि वह खराब हो गई है, उसे मरम्मत के लिए दुकान पर डाला हुआ हैं, जो कभी वापस नहीं लाया। उसके कुछ समय बाद दूसरी स्कूटी भी ले गया और उसे भी बेचकर फरार हो गया। (Lucknow News) जब आरोपी कई दिनों तक वापस नहीं आया तो पीड़िता ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी राजीव की पहले से दो पत्नियां और तीन बच्चे हैं। एक पत्नी से दो और दूसरी पत्नी से एक बच्चा है। यही नहीं, आरोपी पर मुरादाबाद में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं और एक मामले में वह जेल भी जा चुका है।
Also Read – UP T20 League 2025: लखनऊ की पहली जीत, मेरठ को 5 विकेट से हराया
Lucknow News:परिवार को डरा रहा आरोपी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इतना ही नहीं, पीड़िता की बहन को भी वॉट्सऐप पर मेसेज करके डराया जा रहा है, इससे पूरा परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने और कितनी महिलाओं को इस तरह ठगा है।















