Lucknow news: लखनऊ में बारिश के बीच कहीं दिखे ‘जलभराव’… तुरंत करें शिकायत! नगर आयुक्त ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, बोले- ‘सोशल मीडिया पर न करें पोस्ट’

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow news: लखनऊ में बारिश के मौसम का आगमन होते ही लखनऊ नगर निगम की ओर से जलभराव की स्थितियों से निपटने के लिए खास तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लखनऊ नगर निगम की ओर से जलभराव की स्थिति होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। (Lucknow news) इसे लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहरवासियों से खास अपील करते हुए कहा है कि यदि शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे तुरंत नगर निगम की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

image 281

Lucknow news: नगर आयुक्त बोले- टीमों को किया गया अलर्ट, शिकायत पर तुरंत होगा एक्शन

Also Read –Karishma Kapoor Video: Ex पति संजय के अंतिम संस्कार पर करिश्मा कपूर ने की हरकत पर भड़के यूजर्स! कहा- सब ड्रामा

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि मानसून के दौरान अक्सर निचले इलाकों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की शिकायतें आती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लखनऊ नगर निगम की ओर से टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। (Lucknow news) जलभराव की शिकायत मिलते ही संबंधित क्षेत्र की टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। इसके लिए लखनऊ नगर निगम की ओर से कुछ विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिनकी मदद से लखनऊ वास जल भराव की शिकायत आसानी से नगर निगम टीम तक पहुंचा सकते हैं। (Lucknow news) जारी हुए हेल्पलाइन नंबर में टोल-फ्री नंबर 1533 के साथ साथ 9219902911, 9219902912, 9219902913 के साथ 9219902914 मोबाइल नंबर को जारी किया गया है। बताया जाता है कि जारी हुए इन नंबरों के माध्यम से नगर निगम सीमा क्षेत्र में किसी भी स्थान पर जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, नालों की सफाई, रास्ता अवरुद्ध होना, या अन्य बारिश जनित समस्याओं के लिए शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Also Read –Jaya Kishori Video: जया किशोरी पर भड़के यूजर्स, लगा रहें जमकर क्लास

सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बजाए हेल्पलाइन पर करें संपर्क

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में यदि समय रहते शिकायतें प्राप्त हो जाएं, तो उन्हें तत्काल हल किया जा सकता है और बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। (Lucknow news) उन्होंने लखनऊ वासियों से अपील की है कि वे अपनी जलभराव की समस्या को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर पोस्ट करने की बजाय सीधे हेल्पलाइन पर संपर्क करें, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। नगर निगम की टीमों को नालों की नियमित सफाई, पंपिंग स्टेशन की निगरानी और पानी की निकासी व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी जोनों के जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र में तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें