Lucknow News: लखनऊ के हुक्का बार में किन्नरों का तांडव! युवती के साथ की मारपीट… पुलिस के पहुंचते ही कपड़े उतारकर किया हंगामा, दर्ज हुई FIR

Facebook
X
WhatsApp
image 104

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से किन्नरों की ओर से किसी न किसी बात पर विवाद या हंगामा करने से जुड़ा मामला अक्सर सामने आता है। अब इसी से जुड़ा एक नया मामला राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र से सामने आया, जिससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। (Lucknow News) बताया जाता है कि थाना क्षेत्र स्थित एक हुक्का बार में अपने दोस्त के साथ पहुंची जानकीपुरम की रहने वाली एक युवती के साथ शराब के नशे में धुत एक किन्नर ने विवाद शुरू कर दिया। यह पूरा विवाद मारपीट में तब्दील होते ही किन्नर ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर युवती के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read –Barabanki News: बाराबंकी में फिर टला बड़ा हादसा: हालिया बस दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़

Lucknow News: दोस्त के साथ बार में पहुंची थी युवती, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना बीते मंगलवार की है। जानकीपुरम थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनिका पटेल अपने दोस्त के साथ कैसरबाग थाना क्षेत्र में स्थित डायना नाम के हुक्का बार में पहुंची थी। (Lucknow News) बताया जाता है कि हुक्का बार में इस दौरान शराब के नशे में धुत होकर एक किन्नर ने सोनिका के साथ कहासुनी शुरू कर दी, इसी बीच ये कहासुनी से शुरू हुआ विवाद झगड़े में तब्दील हो गया। बताया जाता है कि इसी मारपीट के बीच गुस्से में किन्नर ने फोन पर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी।

Also Read –Anjali Arora Video: अंजली अरोड़ा ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, वीडियो देख भड़क उठे नेटिजेंस

पुलिस के सामने ही कपड़े उतारकर हंगामा करने लगीं किन्नर, दर्ज हुई FIR

हुक्का बार में हो रहे हंगामे को देखकर वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में डायल 122 व स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। बताया जाता है कि सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस के सामने ही किन्नरों ने कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। (Lucknow News) इन हालातों के बीच पुलिस को भी बिना कार्रवाई किए मौके से रवाना होना पड़ा। मौजूदा हालातों के बीच घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना को लेकर कैसरबाग थाने के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर तराना और हनी नाम की दो किन्नरों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें