Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Lucknow News) के नेतृत्वभाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रदेश में माफियाओं और उससे जुड़ेहुए लोगों पर कानूनी कार्रवाई कर खत्मा करने में लगी हुई है। साथ ही, अवैध से तरीके से बनाई गई बेशकीमती बड़ी-बड़ी इमारतों पर सरकारी बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त करा रही है। नए साल के कुछ दिन बीतने के बाद शुक्रवार की सुबह राजधानी लखनऊ मेंकुछ ऐसी ही कार्रवाई देखने को मिली, जब जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबी के एक आलिशान अस्पताल को एलडीए के बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 5, 2024
शुक्रवार को सुबह, 05 जनवरी को बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबी बिल्डर सिराज अहमद के लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे स्थित आलिशान FI अस्पताल पर एलडीए का बुलडोजर चला। कार्रवाई करने से पहलेपूरे अस्पताल को 24 दिसंबर को ही खाली करवा लिया गया था। इसको अवैध घोषित कर सील कर दिया गया था।
Lucknow News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई कार्रवाई
FI अस्पताल का ध्वस्तीकरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीचकिया गया। शुक्रवार सुबह एलडीए के अधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के आलाअधिकारी सिराज अहमद के FI अस्पताल पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद अस्पताल का ध्वस्तीकरण बुलडोजर से करना शुरू हुआ। एलडीए का कहना है कि यह अस्पताल मानकों केविपरीत बनाया गया था।
इसके अलावा FI अस्पताल के पास बने FI टावर बिल्डिंग को भी ध्वस्त किया जाएगा। यह बिल्डिंग भीसिराज अहमद की है। इसके टावर के दो फ्लोर को एलडीए ने अवैध घोषित किया है। इसको तोड़ने का नोटिस भी दिया जा चुका है। जल्दी ही एलडीए का बुलडोजर FI टावर बिल्डिंग पर भी चल सकता है।एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि सिराज अहमद के FI टावर बिल्डिंग में 8वें और 9वें फ्लोर पर बने 24 फ्लैट्स और एक पेंट हाउस को बिना एलडीए नक्शे के स्वीकृति के निर्माण किया गया है। अब इसपर कार्रवाई होगी।










