lucknow news: लखनऊ की गालीबाज महिला अफसर, गाय को दौड़ाने से रोका तो आगबबूला हुईं, फिर…

Facebook
X
WhatsApp

lucknow news: तमीज के शहर लखनऊ में एक महिला अफसर की बदतमीजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. लखनऊ नगर निगम की यह महिला अफसर एक कार मालिक को भद्दी भद्दी गालियां दे रही है. इस कार मालिक की गलती केवल इतनी भर थी कि उसने गायों को सड़क पर दौड़ा कर पकड़ने के बजाय आराम से पकड़ने को कह दिया था. दरअसल गायों को दौड़ाते समय अचानक एक गाय गाड़ी के सामने आ गई थी और हादसा होते होते बचा था.

घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर जोन चार में बुधवार शाम की बताई जा रही है. सोशल मीडिया में वायरल हो रही लखनऊ नगर निगम की इस महिला गालीबाज अफसर के लिए लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. (lucknow news) कोई इन्हें तमीज सीखने की सलाह दे रहा है तो कोई इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. वायरल वीडियो में गालियां देते नजर आ रही इस महिला अफसर की पहचान सीमा सिंह के रूप में बताई गई है.

कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो मुख्यमंत्री और नगर निगम कमिश्नर को टैग करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. दरअसल नगर निगम की टीम बुधवार को गोमती नगर इलाके में आवारा पशुओं को पकड़ने निकली थी. यह टीम शाम करीब चार बजे गुलाम हुसन पूरवा के पास में पहुंची तो वहां सड़क पर गायों का झुंड नजर आया. ऐसे में निगम की टीम ने गायों को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पकड़ना शुरू कर दिया. चूंकि उस समय रास्ता चालू था और वाहन लगातार आ रहे थे.

इसके चलते हादसे का खतरा भी था. एक वाहन के सामने अचानक एक गाय आ भी गई. गनीमत रही कि कार चालक ने ब्रेक लगा दिया. उसने गाड़ी रोक कर नगर निगम के कर्मचारियों से पशुओं को आराम से पकड़ने को कहा. इतनी सी बात पर नगर निगम की महिला अफसर सीमा सिंह कार सवार पर भड़क उठीं. उन्होंने ना केवल भला बुरा कहा, बल्कि भद्दी भद्दी गालियां भी दी.

संयोग से मौके पर मौजूद किसी आदमी ने इस पूरे घटनाक्रम का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया. देखते ही देखते यह वीडियो खूब वायरल हो गया और लोग इस गालीबाज महिला अफसर को ट्रोल करने लगे. बता दें कि हाल ही में नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ एक मीटिंग कर पब्लिक के साथ अच्छे से पेश आने के निर्देश दिए थे.

https://youtu.be/yT8lNbBqKG4

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=54391

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें