Lucknow News: एएसपी के बेटे की हत्या मामला! आरोपी गिरफ्तार, तेज रफ्तार से वाहन चलाने…..

Lucknow News: एएसपी के बेटे की हत्या मामला! आरोपी गिरफ्तार, तेज रफ्तार से वाहन चलाने…..
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट आकर मारे गए एएसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नैमिश की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा के रूप में हुई है। दोनों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह लखनऊ की एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव का बेटा नैमिश अपने कोच के साथ स्केटिंग सीखने के लिए निकला था। जब वह जी-20 रोड पर स्केटिंग कर रहा था, तभी तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नैमिश की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Lucknow News: एसयूवी ने नैमिश को टक्कर मार दी

बरामद एसयूवी कानपुर के ज्वैलर अंशुल वर्मा का है। अंशुल आरोपी देवश्री के चाचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा जी-20 रोड पर सुबह एसयूवी से रेस लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी एसयूवी ने नैमिश को टक्कर मार दी।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें रिमांड (Lucknow News) पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उनसे पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी। इस घटना से पुलिस प्रशासन भी सकते में है। पुलिस ने सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का ऐलान किया है।

https://youtu.be/ZqoAPymc6Oc?si=2Lv41b2sOCsY3uzE

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें