Lucknow Molestation Case: लड़कियों से सरेराह छेड़खानी की एक मामला राजधानी लखनऊ में हुआ है, यहां के गोमती नगर इलाके (Gomti Nagar) में ये वारदात सामने आई है, बदमाशों की हिम्मत इतनी कि पहले कार सवार लड़कियों को रोका और साथ चलने को कहा, साथ ही धमकी भी दी कि अगर पुलिस को खबर की तो जीना दूभर कर देंगे, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो बताते हैं कि लड़कियों में किसी ने बना लिया था, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
लड़कियों ने इस मामले में 112 में फोन कर शिकायत की। इसके बाद धमकी देते हुए लड़के भाग गए। पूरा मामला बीती शाम का है। देर शाम कार से घूमने जा रही युवतियों के साथ कार सवार बदमाशों ने अभद्रता की। तीन कार सवारों ने सबसे पहले लड़कियों का पीछा किया। उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी खड़ी की। कार से निकल कर अभद्रता करने लगे। साथ चलने को कहने लगे। अश्लील इशारे किए। घबराई लड़कियों ने कार का शीशा बंद कर लिया। एक लड़की ने छेड़खानी का वीडियो बना लिया। यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।
घबराई लड़कियों ने जब पुलिस को फोन किया तो शोहदे धमकी देने लगे। देख लेने की धमकी। कहा, पुलिस में शिकायत की तो जीना दूभर कर देंगे। 112 पर कॉल के बाद पुलिस पहुंची। लड़कियों ने इस छेड़खानी की शिकायत (Gomti Nagar) गोमती नगर थाने में कराई है। गोमती नगर थाना पुलिस ने लड़कियों की ओर से कार का नंबर दिए जाने के बाद उसे ट्रेस किया। एक आरोपी अभिनव वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने कहा है कि मैं अपनी बड़ी बहन और दोस्त के साथ कार से निकली थी। इसी दौरान कार चालकों ने पहले गाड़ी का पीछा किया। फिर ओवरटेक कर हमारी गाड़ी को रोक दिया।

पीड़िता ने बदमाशों की करतूत बताते हुए कहा कि वे लोग हमारी कार को रोकने के लिए बीयर की बोतलें हमारी तरफ फेंकने लगे। अपने पैंट की जिप को खोलने लगे। वीडियो बनाने की कोशिश तो हमारे मोबाइल को छीनने का प्रयास किया गया। इसके बाद हमने डर के मारे शीशा बंद कर लिया। 112 पर कॉल किया। इसके बाद लड़के धमकी देते हुए चले गए।
पुलिस ने नंबर प्लेट को ट्रेस कर एक आरोपी को दबोचा
लड़कियों की शिकायत मिलते ही पुलिस ऐक्शन में आई। एडीसीपी पूर्वी जोन सैयद अली अब्बास ने इस मामले पर कहा है कि तीन लोगों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले शोहदे फरार हो गए थे। गाड़ी के नंबर और सर्विलांस की मदद से एक आरोपी को बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया है। दो की तलाश की जा रही है।

https://youtu.be/wtEbuqUntyg









