Lucknow News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभापसा) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. ऐसा कहा जा रहा है कि यूपी की योगी सरकार (Lucknow News) में मंत्री न बनाए जाने से राजभर नाराज चल रहे हैं.
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 4, 2024
सुभासपा के मुख्या राजभर ने कहा, नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी से नव वर्ष पर आत्मीय मुलाकात हुई. उत्तर प्रदेश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने के लिए प्रस्ताव, यथा शीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार से दिल्ली सरकार से रिपोर्ट मंगाने पर चर्चा हुई.
Lucknow News: शासनादेश का पालन कराकर जाति प्रमाण पत्र जारी कराने पर चर्चा हुई
उन्होंने कहा कि इसके अलावा बंजारा जाति की सामाजिक समस्याओं व गोंड, खरवार जाति के जातिप्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र के शासनादेश का पालन कराकर जाति प्रमाण पत्र जारी कराने पर चर्चा हुई. साथ ही वंचित शोषित वर्गों के हितों से जुड़े अहम विषयों पर भी सकारात्मक बात हुई.










