Lucknow News: दर्दनाक सड़क हादसा! स्कूटी सवार मां – बच्चे को बस ने रौंदा, पीजीआई इलाके की घटना

Lucknow News: दर्दनाक सड़क हादसा! स्कूटी सवार मां - बच्चे को बस ने रौंदा, पीजीआई इलाके की घटना
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: राजधानी लखनऊ (Lucknow News) में आज सुबह एक सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बच्चे की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।घटना पीजीआई थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक महिला अपने 12 वर्षीय बेटे अभिमन्यु को स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी पीछे से आ रही एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार मां और बच्चे दोनों सड़क पर गिर गए। बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया।

Lucknow News: मां को गंभीर चोटें आई

हादसे में अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बस चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस हादसे से अभिमन्यु के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पीजीआई थाना क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा की गंभीरता को सामने लाती है। राजधानी लखनऊ में सड़क हादसे की घटनाएं आम हो चुकी हैं। सरकार को सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

https://youtu.be/wopPlUOlBRw?si=6xJrpRw3d5kvmZo8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें