Lucknow News : दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल….

Lucknow News : दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल….
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को लखनऊ आएंगी। राष्ट्रपति 11 और 12 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार शाम लखनऊ पहुंचेंगी। दिल्ली से विशेष विमान से 11 दिसंबर को राष्ट्रपति शाम 4.50 बजे लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से सीधे डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा। जहां वह डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के 27 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति राज भवन पहुंचेंगी। जहां रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन मंगलवार को राष्ट्रपति प्रातःकाल 10.40 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेगी। यहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

lucknow news

Lucknow News : राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के राजधानी लखनऊ पहुंचने से पहले सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। जेसीपी लॉ एंड आर्डर उपेंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिये। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में 16 पुलिस अधीक्षक सहित 3844 पुलिसकर्मी और 12 कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गयी है। जेसीपी ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर दोनों कार्यक्रम स्थलों को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

image 209

इसके अतिरिक्त उनकी सुरक्षा को लेकर 10 पुलिस अधीक्षक, 16 अपर पुलिस अधीक्षक, 34 पुलिस उपाधीक्षक, 46 प्रभारी निरीक्षक, 513 उप निरीक्षक, 340 मुख्य आरक्षी, 1170 आरक्षी, 6 कंपनी पीएसी, 12 यातायात निरीक्षक, 120 उप निरीक्षक यातायात, 150 मुख्य आरक्षी यातायात, 350 आरक्षी यातायात की तैनाती गई है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय से 6 पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अघीक्षक, 15 पुलिस उपाधीक्षक, 25 निरीक्षक, 225 उप निरीक्षक, 150 मुख्य आरक्षी, 400 आरक्षी, 6 कंपनी पीएसी, 6 निरीक्षक, 40 उप निरीक्षक, 50 मुख्य आरक्षी, 150 आरक्षी और 2 टीम एटीएस उपस्थित रहेगी।

image 210

एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक निर्बाध ट्रैफिक व्यवस्था संचालित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं साफ सफाई और सड़कों की मरम्मत के साथ ही सौंदर्यीकरण का भी काम भी शुरू हो गया है।

Lucknow News : राष्ट्रपति के आगमन पर कार्यक्रम

दिवस 1 (11 दिसंबर)
शाम 4:50 बजे: राष्ट्रपति का आगमन
शाम 5:25 बजे: डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के 27वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होना
रात 10 बजे: राज भवन में रात्रि विश्राम
दिवस 2 (12 दिसंबर)
सुबह 10:40 बजे: आईआईआईटी लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होना
दोपहर 1 बजे: राज भवन से प्रस्थान
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लखनऊ आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। लोग उनकी अगवानी के लिए तैयार हैं।

https://youtu.be/Px2l1rOf8OA?si=UlSCdTTtvS-Vqrm_

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें