Lucknow News: लखनऊ में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़! शोर मचाने पर स्कूटी छोड़कर भागा शोहदा, पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp
image 95

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में कमिश्नरेट पुलिस की ओर से महिलाओं से जुड़े अपराधों पर गंभीरता दिखाते हुए कड़े एक्शन का दावा किया जाता है। तेजी से हो रही कार्रवाई के बावजूद महिलाओं से जुड़े छेड़छाड़ जैसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। (Lucknow News) ताजा मामला लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र से सामने आया, जहां शोहदे की ओर से कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ की वातदात को अंजाम दिया गया। मामले में छात्रा के पिता की ओर से मुकदमा दर्जकर घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे की मदद से शोहदे की तलाश करके उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Also Read –UP Weather Today: यूपी में ‘मौसम’ का फिर बदला ‘खतरनाक’ मिज़ाज! IMD का ‘महा-अलर्ट’: 8 जुलाई को ‘आफत’ बनकर बरसेंगे बादल?

Lucknow News: किसान पथ की सर्विस रोड पर हुई छेड़छाड़ की घटना

ये पूरी घटना लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में किसान पथ के सर्विस रोड पर हुई। छात्रा के अनुसार, वह शुक्रवार को अपनी साइकिल कोचिंग जा रही थी। इसी बीच सामने से स्कूटी से आये शोहदे से साइकिल के आगे ही स्कूटी लगाकर उसे रोक दिया। (Lucknow News) वह स्कूटी से उतरकर छात्रा का हाथ पकड़ने लगा और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बताया जाता है कि मौके पर जब छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो भीड़ जमा होने लगी। भीड़ को देखकर आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Also Read –Dinesh Lal Yadav Nirahua News: दिनेश लाल यादव निरहुआ को मिली धमकी महाराष्ट्र आकर दिखाएं, जानिए कितने अमीर है निरहुआ

घर पहुंचकर छात्रा ने पिता को बताई घटना, पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और इस मामले की पूरी जानकारी अपने पिता को दी। (Lucknow News) आनन फानन में पिता ने स्थानीय PGI थाने पर पहुंचकर मामले से जुड़ी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी स्कूटी चालक की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर PGI ने बताया कि छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देने वाले आजम नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी आजम काकोरी के हाजी कालोनी का रहने वाला है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें