Yogi Adityanath on Ram Mandir Donation Theft SIT Report: ‘चढ़ावा चोरी SIT रिपोर्ट में किसी संत का नाम नहीं’, CM योगी का बड़ा दावा; SP-कांग्रेस पर तीखा हमला

Facebook
X
WhatsApp

Yogi Adityanath on Ram Mandir Donation Theft SIT Report: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दान (चढ़ावा) मामले को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक जांच में किसी भी संत की संलिप्तता सामने नहीं आई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस पर संत समाज और सनातन परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। सीएमयोगी परियोजनाएं

Yogi Adityanath on Ram Mandir Donation Theft SIT Report: SIT की शुरुआती जांच में संतों की भूमिका नहीं

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में 1,100 से अधिक कर्मचारी विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर केवल आठ लोगों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता सामने आई है।

Also Read –Jantar Mantar Terror Plot: जंतर-मंतर में आतंकी हमले की साजिश! पेट्रोल बम-पिस्तौल के साथ 4 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, ISI कनेक्शन की जांच

उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच और SIT की शुरुआती रिपोर्ट में कहीं भी किसी संत की संलिप्तता नहीं मिली है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर केवल आठ व्यक्तियों का नाम सामने आया है।”

‘राम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध करने वाले आज सवाल उठा रहे’

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल आज सवाल उठा रहे हैं, वही पहले भी राम जन्मभूमि आंदोलन और भगवान श्रीराम का विरोध करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के रामभक्त 1990 की अयोध्या गोलीकांड की घटना नहीं भूले हैं, जब रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं।

दान मामले की जांच कानून के अनुसार चल रही

Also Read – CJP की संभाजीनगर बैठक आज से, आगे की रणनीति पर 2 दिन मंथन, क्या अभिजीत दिपके लॉन्च करेंगे सियासी पार्टी?
योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि यह मामला मंदिर में चढ़ाए गए दान से जुड़ा है और इसकी जांच पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुआ है, इसलिए राज्य सरकार बिना ट्रस्ट के अनुरोध या अदालत के निर्देश के हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी, आईजी रैंक के अधिकारी और वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ विशेष सचिव स्तर के अधिकारी को शामिल किया गया।

Also Read –BJP UP Election 2027: दो उपचुनावों के नतीजों से हिल गई BJP! क्या यूपी चुनाव से पहले बज गई खतरे की घंटी?

संसद में संतों पर टिप्पणी को बताया सनातन का अपमान

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि संसद के भीतर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सांसदों द्वारा संतों पर की गई टिप्पणियां सनातन धर्म और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का सीधा अपमान हैं।

उन्होंने कहा, “संतों पर आपत्ति जताना केवल संत समाज का नहीं बल्कि भारत की सनातन परंपरा, संस्कृति और मूल्यों का अपमान है।”

विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर भी बरसे

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के प्रदर्शन को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नियमों के तहत चर्चा कराने को तैयार थे, लेकिन विपक्ष ने चर्चा के बजाय नारेबाजी, पोस्टरबाजी और सदन की कार्यवाही बाधित करने का रास्ता चुना।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें