Lucknow News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला गंभीर है। यह धमकी भरा ई-मेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया।
गगनयान की तैयारी का साल होगा 2024: ISRO चीफ एस सोमनाथ. #india24x7livetv #NewsUpdates pic.twitter.com/8cvk75OvVC
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 1, 2024
Lucknow News : राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज
एफआईआर यूपी-112 में दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक, देवेंद्र तिवारी ने यूपी-112 को एक शिकायत एक्स (ट्विटर) पर टैग की। जिसमें बताया गया कि आईएसआई के जुबेर खान की तरफ से उनको 27 दिसंबर की शाम 7 बजकर 37 मिनट पर एक ई-मेल भेजा गया। जिसमें लिखा था कि सीएम योगी, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने जीना हराम कर रखा है। तुम भी (देवेंद्र तिवारी ) बहुत गो सेवक बने हो। इसलिए सभी को बम से उड़ा दिया जाएगा। ई-मेल में देवेंद्र को भी मारने की धमकी दी गई है। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को आईएसआई से जुड़ा बताया है। इस मामले में राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के साथ ही एटीएस को भी इस मामले की जांच में लगाया गया है। ई-मेल करने वाले को ट्रेस किया जा रहा है।

Lucknow News : धमकी भरे ई-मेल में क्या लिखा था?
धमकी भरे ई-मेल में लिखा था कि “सीएम योगी, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने जीना हराम कर रखा है। तुम भी (देवेंद्र तिवारी ) बहुत गो सेवक बने हो। इसलिए सभी को बम से उड़ा दिया जाएगा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर को भी उड़ाएंगे। इसकी जिम्मेदारी आईएसआई ले रहा है।”

Lucknow News : धमकी से देश में अशांति फैलने का खतरा
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले को ट्रेस करने के लिए तकनीकी मदद ले रही है। पुलिस हर पहलु पर बारीकी से जांच कर रही है। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह धमकी वास्तविक है या नहीं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस तरह की धमकी से देश में अशांति फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में पुलिस को गंभीरता से जांच करनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।










