Lucknow News: लखनऊ के अलग अलग इलाकों में लोग गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए नदी, तालाब और झीलों का सहारा लेते हैं, फिर दोस्तों के साथ नहाने व मौजमस्ती करने निकल जाते हैं। लेकिन इसी बीच कई बार जरा सी लापरवाही और चूक के चलते बड़ा हादसा हो जाता है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार सुबह देखने को मिला, जहां गोमतीनगर इलाके में आने वाले एक तालाब में 3 युवक नहाने के लिए पहुंचे थे, जिसमें एक युवक की गहराई में डूबने से मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। (Lucknow News) वहीं, मृतक के साथ आए अन्य दो युवकों से पुलिस टीम पूछताछ करते हुए घटना से जुड़ी सारी जानकारी ले रही है।

Lucknow News: गहराई का अंदाजा न होने डूबा युवक, दोस्तों से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस टीम के अनुसार, मृतक की पहचान विवेक खंड के रहने वाले 38 वर्षीय मनीष कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। (Lucknow News) मनीष आने दो दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए सुबह आया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे कंट्रोल रूम पर युवक के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मनीष के शव को बाहर निकलवाया।
बताया जा रहा है कि गहराई का अंदाजा न लगने की वजह से मनीष तालाब की गहराई में डूब गया। (Lucknow News) पुलिस ने एक ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिये परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं, दूसरी ओर मनीष के दोनों दोस्तों से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पूछताछ की जा रही है।
नगर निगम बोला- कठौता झील में नहीं हुई मौत, फैलाया जा रहा भ्रम
आपको बता दें कि घटना के बाद युवक की मौत कठौता झील में डूबने से बताई जा रही थी। (Lucknow News) जिसके बाद नगर निगम ने इस मामले पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि ‘हाल ही में हुई युवक की डूबकर मौत की घटना को लेकर कुछ भ्रांतियां फैल रही थीं कि यह घटना कठौता झील से संबंधित है।
इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता सचिन सिंह यादव ने स्पष्ट किया है कि मृत युवक की डूबने की घटना मत्स्य विभाग के तालाब में हुई है, न कि जलकल विभाग की देखरेख वाली कठौता झील में। उन्होंने बताया कि संबंधित तालाब में मछली पालन का कार्य किया जाता है और यह तालाब जलकल विभाग के अधीन नहीं आता है।









