Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एक रेस्टोरेंट में धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में राम मंदिर और बीकेटी थाने को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में देश विरोधी नारे समेत आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं। इसके अलावा पत्र में एक युवती का नंबर भी लिखा गया। राममंदिर और बीकेटी थाने को बम से उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिलने से पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है।\
लखनऊ: राम मंदिर और BKT थाने को बम से उड़ाने की धमकी, चिट्ठी मिलने के बाद FIR दर्ज.#india24x7livetv #NewsUpdate #lucknow pic.twitter.com/Nxl7mY8zRr
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 16, 2024

Lucknow News : अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस को सीतापुर रोड के किनारे पाल रेस्टोरेंट में धमकी भरा पत्र मिला है. इसके बाद से मंदिर की सिक्योरिटी में लगी खुफियां एजेंसियां और सुरक्षा व्यवस्था पहले से भी ज्यादा अलर्ट हो गई हैं. धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार देर रात ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Lucknow News : धमकी भरे पत्र में लिखा है किसी लड़की का नंबर
पुलिस को मिले धमकी भरे पत्र में कई आपत्तिजनक शब्द और एक लड़की का नंबर भी लिखा है. पत्र में देश विरोधी नारे सहित सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने समेत अन्य आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं. पुलिस ने जांच के दौरान पत्र में लिखे लड़की के नंबर को डायल किया तो पता चला कि इस तरह के पत्र कई दिनों से अलग-अलग जगह फेंके जा रहे हैं. इसमें उस लड़की का नंबर लिखा हुआ है.

Lucknow News : पत्र में जोया खान और जुबेर खान का भी नाम लिखा
दो दिन पहले इसी लड़की ने पुलिस के पास शिकायत कराने पहुंची थी. पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के के खिलाफ देर रात केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस को मिले धमकी भरे पत्र में जोया खान व जुबेर खान का नाम लिखा है. यह मामला बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के पाल रेस्टोरेंट का है.









