Lucknow News: काकोरी थाना क्षेत्र में अलग अलग मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: काकोरी इलाके में बीते दिनों हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में इलाज के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है। रणधीर सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी हुसैनगढ़ी नगर पंचायत मोहान थाना हसनगंज जनपद उन्नाव ने बताया बड़े भाई मृतक सुधीर सिंह 22 फरवरी शाम करीब 8:30 बजे निजी काम से लखनऊ जा रहे थे घुरघुरी तालाब के आगे पान खेड़ा चौराहा पर अज्ञात डम्फर ने टक्कर मार दी। अवस्था में ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान 25 फरवरी को मौत हो गई। (Lucknow News) वही शुभम कुमार पुत्र प्रेम सागर निवासी गोहरा मऊ थाना काकोरी ने बताया पिता मृतक प्रेम सागर रविवार शाम करीब 9 बजे फिरोजपुर मलिहाबाद से वापस आ रहे थे। इमाम बाग ईदगाह नहर की पुलिया पर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे काफी दूर तक घसीटते चले गए। गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई।

देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें। india24x7livetv.in, india24x7live.com, crimecomplaint.com. sunilvermamediagroup.com .पर लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए फेसबुकपेज लाइक करें, ट्विटर पर हमे फॉलो करे….

https://youtu.be/NFg8eNYNd4k

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/mp-news-good-news-shivraj-government-gave-big-gift-to-women-women-will-get-rs-12000-every-year/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें