Lucknow News : लुलु मॉल के पास हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल के काफिले की गाड‍़‍ियां टकराईं, कई लोग घायल
|

Lucknow News : लुलु मॉल के पास हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल के काफिले की गाड‍़‍ियां टकराईं, कई लोग घायल


Lucknow News :
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह हादसा शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास हुआ, जब काफिले की एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में काफिले के कई स्टाफ सदस्य घायल हो गए हैं, जबकि राज्यपाल की गाड़ी सुरक्षित रही।

Lucknow News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट हुई दुर्घटनाग्रस्त, स्टाफ घायल

Lucknow News : एस्कॉर्ट के सुरक्षाकर्मी घायल

1823025 whatsappimage2024 12 10at103837


शहीद पथ पर हुए हादसे में बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट अमौसी एयरपोर्ट जा रही थी। तभी एक गाड़ी अचानक प्रोटोकॉल तोड़कर फ्लीट से टकरा गई। अचानक टक्कर के कारण एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया हैं। प्रथम दृष्टया प्राप्त सूचना के अनुसार फ्लीट की कई गाड़ियां आपस में टकराई हैं।

image 80

लुलु मॉल के पास हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की फ्लीट के साथ हुई दुर्घटना के मामले में कई पुलिसवाले घायल हुए हैं। इसमें एसीपी सर्किल गाजीपुर, LIU इंस्पेक्टर, एक दरोगा और दो सिपाहियों के मामूली घायल होने की जानकारी दी गई है। हालांकि, लखनऊ पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सभी को मामूली चोटें आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सकुशल रवाना कर दिया। पुलिस ने किसी के भी गम्भीर घायल होने की बात से इंकार किया है। साथ ही यह भी कहा है कि राज्यपाल सुरक्षित हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, पुलिस ने घायलों के नाम अभी तक नहीं जारी किए हैं।

Lucknow News : शहीद पथ पर ट्रैफिक ठप

image 81

हादसे के चलते शहीद पथ पर ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई। नतीजतन अहिमामऊ, लूलू मॉल समेत पास के इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी और ट्रैफिक पुलिस जाम छुड़ाने में भी जुटी है। राज्यपाल की स्थिति को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बता दे कि कि शहीद पथ पर राज्यपाल का काफिला गुजरना था इस वजह से ट्रैफिक रोका गया था। हालांकि फ्लीट गुजरने के दौरान एक ऑटो अचानक से शहीद पथ पर चढ़ गया। फ्लीट में सबसे आगे चल रही कार ने ब्रेक लगा दिया। इस बीच पीछे चल रही करीब चार गाड़ियां एक के बाद उसी में टकरा गईं। इसी से हादसा हो गया। लोगों ने कहा कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

Lucknow News : क्रेन से हटवाई गाड़ियां

image 79

सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को घटनास्थल से हटवा दिया। हादसे के कारण शहीद पथ पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों तक शहीद पथ पर गाड़ियां रेंगती रही। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया। वहीं, अधिकारी इस घटना पर बोलने से बच रहे हैं।

Similar Posts