Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ी हालत ,जानिए पूरा मामला

Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ी हालत ,जानिए पूरा मामला
Facebook
X
WhatsApp


Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा छूटने से नाराज छात्र पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। इसमें छात्रों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई है। इन छात्रों का ब्लड प्रेशर चेक किया जा रहा है.

Lucknow News : कम उपस्थिति के कारण छात्रों का एडमिट कार्ड रोका

छात्रों का कहना है कि जब तक उनका एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा नहीं करायी जायेगी तब तक उनका विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल जारी रहेगी। छात्रों का कहना है कि उन्होंने लिखित रूप से पत्र भी दिया था उस पर भी अमल नहीं किया गया है। छात्रों ने ये भी कहा कि कुलपति ने भी अभी तक सुध नहीं ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कम उपस्थिति के कारण छात्रों का एडमिट कार्ड रोका गया था। हालांकि अब इसका समाधान क्या इस बारे में अभी विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है।

 लखनऊ विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की हालत बिगड़ी, छूटी परीक्षा कराये जाने की मांग

छात्र विंध्यवासिनी शुक्ला ने कहा, “विवि प्रशासन से यही मांग है कि सभी छात्रों का प्रवेश पत्र जारी करे, जिससे वे परीक्षा दे सकें।” वहीं छात्रों ने राज्यपाल के नाम संदेश पढ़ते हुए कहा, “गवर्नर मैडम छात्र खुशी में धरना नहीं करते हैं। जब विवि तानाशाही और उत्पीड़न करता है तो ऐसा करना पड़ता है।”

Lucknow News : इनका रोका गया एडमिट कार्ड

विंध्यवासिनी शुक्ला
मंगेश यादव
आलोक मिश्रा
आकाश पांडेय
शशि प्रकाश
उत्कर्ष तिवारी
रितिक राय
प्रसन्न शुक्ला
रजत अग्रहरि
शैलेंद्र यादव

image 274


इनमें से बीए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रसन्न शुक्ला की संस्कृत की परीक्षा छूट गई। छात्रों की हालत बिगड़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती है, तब तक वे भूख हड़ताल जारी रखेंगे।

https://youtu.be/tWznie3MTnM?si=dBgU0MhL84oN3OlU

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें