Lucknow Road Accident: तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नाले में गिरी, चार दोस्तों की मौत, एक घायल

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow Road Accident: राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में हुई। कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।

आपको बता दे की हादसे की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया है। (Lucknow Road Accident) वहीं घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कार में 5 दोस्त सवार थे।

download 1 49
Lucknow Road Accident: तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नाले में गिरी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने डीएम और पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। (Lucknow Road Accident) उपभोक्ता फोरम के रिटायर्ड जज के ड्राइवर के बेटे और उसके दोस्तों के साथ यह हादसा हुआ है। रिटायर्ड जज के ड्राइवर अमरनाथ यादव के बेटे संदीप यादव के साथ उनके दोस्त निखिल शुक्ला, अंकित शुक्ला, राकेश और सत्यम पांडे नीलामी की सरकारी कार से BKT की तरफ जा रहे थे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

लहरपुर में मारुति स्टीम बेकाबू होकर नाले में गिर गई, हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कार बंद होने की वजह से मौके पर ही संदीप यादव, निखिल शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव और राकेश की मौत हो गई। (Lucknow Road Accident) पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को भी हादसे की जानकारी दी है।

https://youtu.be/qQ72RIDXlu8

ये भी पढ़े- http://india24x7livetv.com/prayagraj-news-c

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें