Lucknow: स्ट्रीट लाइट के खंभे के खुले पड़े थे तार, करंट की चपेट में आकर छात्रा की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: कृष्णानगर इलाके में शनिवार की रात तेज बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइट के खंभे के खुले तारों में आ रहे करंट की चपेट में छात्रा इष्टी आ गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। छात्रा को बचाने में एक राहगीर को करंट का झटका लगा। मूलरूप से बंथरा की कृष्णलोक कॉलोनी निवासी कारोबारी विनीत द्विवेदी सूरत में फैक्टरी चलाते हैं। उनकी पत्नी यथा द्विवेदी बच्चों के साथ कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी में किराये के मकान में रहती हैं।

विनीत की बेटी 16 वर्षी बेटी इष्टी इंटर की छात्रा है और फिनिक्स मॉल के पास स्थित आकाश कोचिंग में जेईर्ई की तैयारी कर रही है।(Lucknow) रोज की तरह वह चार बजे घर से कोचिंग गई थी। रात आठ बजे क्लास खत्म होने के बाद कोचिंग से निकली तो तेज बारिश होने लगी। कुछ ही देर में सड़क पर जलभराव हो गया। इष्टी सड़क के किनारे-किनारे होकर पिकैडली होटल जाने वाली रोड की तरफ जाने लगी। इस बीच तनिष्क शोरूम के सामने लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट आ रहा था। इष्टी करंट की चपेट में आ गई।

https://youtu.be/2Gz8PMnoIWc

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=54020

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें