Lucknow Today News: इनोवेटिव उद्यमों का नया दौर: युवा उद्यमियों के लिए सफलता की गारंटी बनी सीएम, युवा स्वरोजगार के लिए मिल रहा प्रोत्साहन

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow Today News: योगी सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (सीएम युवा) योजना उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए स्वरोजगार और नवाचार का नया मंच बन रही है। इस योजना के तहत युवा न केवल अपने सपनों को साकार कर रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहे हैं। (Lucknow Today News) केक मैन्युफैक्चरिंग, लॉन्ड्री, डिजिटल मार्केटिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, मिनरल वाटर प्लांट, टैटू स्टूडियो और सोलर पैनल इंस्टॉलेशन जैसे विविध क्षेत्रों में ब्याज मुक्त ऋण के माध्यम से युवा उद्यमी आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहे हैं।

image 241

गौरतलब है कि सीएम युवा योजना के तहत अब तक 53,000 से अधिक युवाओं के ऋण आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं और 40,000 से अधिक को ऋण वितरित किया गया है। यह योजना न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को भी गति दे रही है।

Lucknow Today News: इनोवेटिव उद्यमों का नया दौर

सीएम युवा योजना के तहत युवा विभिन्न इनोवेटिव क्षेत्रों में उद्यम स्थापित कर रहे हैं। योजना के अंतर्गत केक मैन्युफैक्चरिंग, लॉन्ड्री, डिजिटल मार्केटिंग, इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइनिंग, मिनरल वाटर प्लांट, टैटू स्टूडियो और सोलर पैनल इंस्टॉलेशन जैसे क्षेत्रों में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। (Lucknow Today News) ये क्षेत्र न केवल स्वरोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, डिजिटल मार्केटिंग और सोलर पैनल इंस्टॉलेशन जैसे क्षेत्र आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि केक मैन्युफैक्चरिंग और लॉन्ड्री जैसे व्यवसाय स्थानीय जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे 2018 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग द्वारा शुरू किया गया। इसका उद्देश्य 21 से 40 वर्ष की आयु के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त और गारुंटी मुक्त ऋण, 10% मार्जिन मनी अनुदान और डिजिटल लेनदेन पर प्रति लेनदेन 1 रुपये (अधिकतम 2000 रुपये प्रति वर्ष) की सब्सिडी प्रदान की जाती है। अगले 10 वर्षों में 10 लाख सूक्ष्म इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 2024-25 के बजट में 1000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, और इच्छुक युवा msme.up.gov.in या cmyuva.iid.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें