Lucknow: केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक जयदेवी कौशल नें आवास पर विनय श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: लखनऊ में विगत दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर के दोस्त विनय श्रीवास्तव की हत्या हो गई थी। आज लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर के बेगरिया, दुबग्गा स्थित आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया जिस केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, उनकी पत्नी व विधायक जय देवी कौशल, उनके पुत्र विकास किशोर व विनय श्रीवास्तव के परिजन ने स्वर्गीय विनय श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि बिनय उनके लड़के के जैसा था विनय की मौत पर उन्हें बहुत दुख है, वह विनय के परिवारजनों के साथ उसी दिन से खड़े हैं और भविष्य में हमेशा उनके परिवार के साथ हैं उन्हें जिस प्रकार मदद की आवश्यकता होगी उनके द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी। कौशल किशोर जी के पुत्र विकास किशोर ने कहा कि विनय श्रीवास्तव उनके भाई की तरह था और उन्होंने सपने में भी नही सोचा था कि विनय ऐसे हमे छोड़कर चला जायेगा।

WhatsApp Image 2023 09 16 at 9.50.08 PM

आज इस शोकसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, विधायक जय देवी कौशल, विकास किशोर आशु, प्रभात किशोर, स्वर्गीय विनय के भाई विकास श्रीवास्तव, विनय के मामा, ताऊ, मीनू वर्मा, सदाशिव, जगदंबा त्रिपाठी, अमरीश मौर्य, गुड्डू लोधी, तेजीराम बाबू, सी एल पंकज,
सुशील, राम कुमार राही, श्याम लाल तूफ़ानी, राजेंद्र लहरी, अरविंद यादव, मिथिलेश, सर्वेश, पंकज, राजू, शिव कुमार, जितेंद्र, मेवालाल पाल, पुष्पेन्द्र, माता प्रसाद पेंटर, अमित मोहन, ज्ञानचंद ज्ञानी, मान यादव, लल्ला यादव, शबलू, सुनील रावत प्रमुख सरोजनीनगर, प्रवीण रावत, सूरज रावत, डॉ मनमोहन, अमरेन्द्र कुमार अंकुर आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – अमरेन्द्र सिंह

https://youtu.be/gZyxGir2IO8?si=5jcEzu_eGbtUIWHz

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56394

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें